विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Gochar 2024: 3 राशि के जातक सितंबर महीने में होंगे मालामाल, बनेंगे सारे बिगड़े काम

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 04 Sep 2024 09:09 PM (IST)

वर्तमान समय में सूर्य देव (Surya Gochar 2024) सिंह राशि में विराजमान हैं। इस राशि में सूर्य देव 15 सितंबर ...और पढ़ें

Surya Gochar 2024: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें ?
Surya Gochar 2024: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें ?

HighLights

  1. सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं।
  2. आत्मा के कारक सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं।
  3. सूर्य देव की पूजा करने से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Gochar 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सितंबर का महीना कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने 3 शुभ ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इनमें 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इन राशियों पर आत्मा के कारक सूर्य देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही कारोबार में भी लाभ होगा। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: 18 सितंबर तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

सूर्य गोचर

आत्मा के कारक सूर्य देव 16 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव 16 सितंबर को संध्याकाल 07 बजकर 52 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 16 अक्टूबर तक रहेंगे। सूर्य देव 17 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 52 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 26 सितंबर को हस्त नक्षत्र और 10 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। सूर्य देव के कन्या राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों को धन लाभ होगा। इसके साथ ही शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। पितृ पक्ष के दौरान दान-पुण्य करना श्रेष्ठकर होगा। मन शांत एवं प्रसन्नचित्त रहेगा। कारोबार में तरक्की पाने के लिए रोजाना स्नान-ध्यान के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।

वृश्चिक राशि

सूर्य देव के कन्या राशि में गोचर करने से वृश्चिक राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस समय सूर्य देव वृश्चिक राशि के एकादश भाव में विराजमान रहेंगे। इस भाव में सूर्य देव की दृष्टि से वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। इसकी संभावना अधिक है कि आपका बिजनेस दौड़ सकता है। आर्थिक लाभ हो सकता है। रोजगार से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बिगड़े काम भी बनेंगे। सूर्य देव की असीम कृपा साधक पर बरसेगी।

धनु राशि

सितंबर के महीने में धनु राशि के जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है। इस महीने सूर्य देव के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों को लाभ होगा। इस महीने सूर्य देव धनु राशि के करियर भाव में विराजमान होंगे। इससे करियर को नया आयाम मिलेगा। अगर जॉब बदलने की सोच रहे हैं, तो नवरात्रि के समय में बदलना श्रेष्ठकर होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस में तेजी देखने को मिल सकती है। पिता से संबंध मधुर होगा। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अच्छे कर्म करने से शनिदेव की भी कृपा बरसेगी।

यह भी पढ़ें: 4 सितंबर से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।