विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Grah Gochar 2024 September: सितंबर महीने में 4 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 28 Aug 2024 07:56 PM (IST)

सितंबर महीने (Grah Gochar September 2024) में आत्मा के कारक सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। वहीं सुखों के ...और पढ़ें

Grah Gochar 2024 September: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें ?
Grah Gochar 2024 September: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें ?

HighLights

  1. 04 सितंबर को बुध देव सिंह राशि में गोचर करेंगे।
  2. आत्मा के कारक सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे।
  3. ग्रहों के राजकुमार बुध देव कन्या राशि में उच्च के होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Grah Gochar 2024 Horoscope: सितंबर का महीना कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो सितंबर महीने (September Grah Gochar 2024) में बुध देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा, सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। आइए, सितंबर महीने में होने वाले ग्रह राशि परिवर्तन के बारे जानते हैं-

यह भी पढ़ें: 18 सितंबर तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

बुध गोचर 2024

ग्रहों के राजकुमार बुध देव 04 सितंबर को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर होगा। बुध ग्रह सिंह राशि में 23 सितंबर तक रहेंगे। इस गोचर के दौरान मिथुन और कन्या राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। इसके दौरान बुद्धि एकाग्रचित होगा और सकारात्मक विचारों का प्रभाव मन पर बना रहेगा। ग्रहों के राजकुमार बुध देव 14 सितंबर को प्रातः काल 6 बजकर 45 मिनट पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे और 21 सितंबर तक विराजमान रहेंगे।

बुध राशि परिवर्तन 2024

ग्रहों के राजकुमार बुध देव 23 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में विराजमान होंगे। यह गोचर मिथुन राशि और कन्या राशि के लिए लाभदायक रहेगा। जातक के ऐश्वर्या में वृद्धि होगी। साथ ही रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। 1 महीने में बुध देव दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद 10 अक्टूबर को बुध देव तुला राशि में गोचर करेंगे।

सूर्य राशि परिवर्तन 2024

ग्रहों के राजा सूर्य देव 16 सितंबर के दिन कन्या राशि में विराजमान होने जा रहे हैं। यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जातक आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। मेष राशि वालों के लिए यह गोचर लाभदायक रहने वाला है। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। परिवार का साथ मिलेगा।

शुक्र गोचर 2024

शुक्र ग्रह अपनी ही राशि तुला में 18 सितंबर को गोचर करेंगे। यह परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि शुक्र ग्रह वृषभ राशि में नीच की अवस्था में रहेंगे। जातक की स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग में कमी आएगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव या कलह का वातावरण निर्मित हो सकता है। यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए भी अच्छा नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें:  28 नवंबर तक 4 राशियों पर बरसेगी बृहस्पति देव की कृपा, पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।