विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budh Gochar 2024: 4 सितंबर से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 03 Sep 2024 06:02 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में बुध (Budh Gochar 2024) मजबूत रहने पर जातक को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती ...और पढ़ें

Budh Gochar 2024: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें ?
Budh Gochar 2024: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें ?

HighLights

  1. ग्रहों के राजकुमार बुध देव मिथुन राशि के स्वामी हैं।
  2. बुध देव 23 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे।
  3. व्यापार के दाता बुध देव कन्या राशि में उच्च के होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। ज्योतिषियों की मानें तो कई राशि के जातकों के लिए यह महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने ग्रहों के राजकुमार बुध देव दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन से 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: 16 सितंबर तक 3 राशि के जातक होंगे मालामाल, कारोबार में होगी तरक्की और मिलेगी नौकरी

बुध गोचर 2024

वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध देव कर्क राशि में विराजमान हैं। वहीं, बुध देव 04 सितंबर को सुबह 11 बजकर 41 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 22 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव राशि परिवर्तन कर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान बुध देव 14 सितंबर को पूर्वाफाल्गुनी और 21 सितंबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।

कर्क राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध देव के राशि परिवर्तन से 22 सितंबर तक कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इस राशि के जातकों को कारोबार में सफलता मिलेगी। साथ ही बिजनेस में तेजी देखने को मिल सकती है। किसी बड़ी पार्टनरशिप के भागीदार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े समझौते होंगे। इस राशि के कई जातक बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। पड़ोसी के साथ रिश्ते मधुर और मजबूत होंगे। वाणी पर कंट्रोल रखें। किसी प्रकार के विवाद में न फंसे। भगवान गणेश की पूजा करने से व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि

बुध देव के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त हो सकता है। इस राशि में न्याय के देवता शनिदेव उच्च के होते हैं। अतः शनिदेव की विशेष कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसती है। शनिदेव को कर्मफल दाता भी कहा जाता है। अतः तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसेगी। वहीं, ग्रहों के राजकुमार बुध देव की विशेष कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसेगी। बुध देव की कृपा से तुला सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। धन लाभ के योग हैं। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना ?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।