विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monthly Horoscope September 2024: मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना ?

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 03 Sep 2024 03:51 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो मेष और वृश्चिक राशि (Horoscope September 2024) के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य राम भक्त ...और पढ़ें

Monthly Horoscope September 2024: हनुमान जी को कैसे प्रसन्न करें ?
Monthly Horoscope September 2024: हनुमान जी को कैसे प्रसन्न करें ?

HighLights

  1. मायावी ग्रह राहु मीन राशि में विराजमान हैं।
  2. आत्मा के कारक सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं।
  3. आत्मा के कारक सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर का महीना मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस महीने ग्रहों के राजकुमार बुध देव, सुखों के कारक शुक्र देव और आत्मा के कारक सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। शुभ ग्रहों के राशि परिवर्तन से मेष और वृश्चिक राशि के जातक सर्वाधिक लाभान्वित होगें। आइए, सितंबर महीने का राशिफल जानते हैं।

यह भी पढ़ें: शुक्र देव ने हस्त नक्षत्र में किया गोचर, 2 राशियों की बदलेगी किस्मत

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना बेहद शुभ साबित होगा। इस महीने देवगुरु बृहस्पति की कृपा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। साथ ही घर पर मेहमानों का आगमन होगा। बुध के सिंह राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। अपनी वाणी से मेष राशि के जातक लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के भी योग बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से केस-मुकदमे में विजयश्री मिल सकती है। मानसिक और शारीरिक कष्टों से भी मुक्ति मिलेगी। साथ ही आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी। धन लाभ के योग बनेंगे। सुखों के कारक शुक्र देव के राशि परिवर्तन से दांपत्य जीवन में मिठास आएगी। पार्टनर से प्यार मिलेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। मेष राशि के जातक वाणी पर कंट्रोल रखें और विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना मंगलकारी साबित होगा। इस महीने 23 सितंबर तक बुध देव कर्म भाव में रहेंगे। इससे वृश्चिक राशि के जातकों को कारोबार में लाभ होगा। रोजगार से जुड़े लोगों को नौकरी मिल सकती है। जॉब बदलने की सोच रहे हैं, तो समय उत्तम है। हालांकि, व्यक्ति विशेष के लिए कुंडली विश्लेषण अवश्य करा लें। निवेश करने के लिए शुभ समय 17 सितंबर तक है। सूर्य देव की कृपा से आय में वृद्धि होगी। साथ ही धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कारोबार को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। शुक्र देव के तुला राशि में गोचर के दौरान वृश्चिक राशि के जातक धन व्यय कर सकते हैं। करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता पाने के लिए हनुमान जी की पूजा करें।

यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope September 2024: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना ? पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।