विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र देव ने हस्त नक्षत्र में किया गोचर, 2 राशियों की बदलेगी किस्मत

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 03 Sep 2024 01:59 PM (IST)

ज्योतिष कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए देवों के देव महादेव की पूजा करने की सलाह देते हैं। कुंडली ...और पढ़ें

Shukra Gochar 2024: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?
Shukra Gochar 2024: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

HighLights

  1. शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं।
  2. सुखों के कारक मीन राशि में उच्च के होते हैं।
  3. शुक्र देव 18 सितंबर को तुला राशि में गोचर रहेंगे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।  सुखों के कारक शुक्र देव वर्तमान समय में कन्या राशि (Shukra Gochar 2024 In Vigro Rashi) में विराजमान हैं। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातक लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं, सुखों के कारक शुक्र देव ने नक्षत्र परिवर्तन भी किया है। शुक्र देव ने 02 सितंबर को हस्त नक्षत्र में गोचर किया है। शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Zodiac Signs: 4 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं हनुमान जी, धन से भरी रहती है तिजोरी

शुक्र ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Nakshatra Parivartan 2024)

सुखों के कारक शुक्र देव 02 सितंबर को हस्त नक्षत्र (Venus Transit Hasta Nakshatra 2024) में गोचर किया है। इस नक्षत्र में शुक्र देव 13 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 14 सितंबर को शुक्र देव हस्त नक्षत्र से निकलकर चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में शुक्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 17 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे।

कन्या राशि

हस्त नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि कन्या होती है। इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार और व्यापार के दाता बुध देव हैं। वहीं, कन्या राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। अतः कन्या राशि के जातकों पर व्यापार के दाता की कृपा हमेशा बनी रहती है। शुक्र देव के हस्त नक्षत्र में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों के सुखों में वृद्धि होगी। शुक्र देव की कृपा से बिगड़े काम बन सकते हैं। वर्तमान समय में शुक्र देव कन्या राशि में ही विराजमान हैं। इस समय बुध देव की कृपा से स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेगा। आप अपनी वाणी से लोगों को आकर्षित करने में सफल होंगे। प्रेम प्रसंग में जुड़े जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान पार्टनर से प्यार मिलेगा। घूमने का प्लान बनेगा। पार्टनर से गिफ्ट भी मिल सकता है।

मीन राशि

शुक्र के कन्या राशि में गोचर करने से मीन राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि में सुखों के कारक शुक्र देव उच्च के होते हैं। अतः मीन राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा बरसती रहती है। उनकी कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। पार्टनर से प्यार मिलेगा। पार्टनरशिप में बिजनेस करने से लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी मिठास आएगी। किसी विशेष कार्य के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। निवेश से भी लाभ प्राप्त होगा। हर बुधवार के दिन भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा करें। पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना ? पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।