Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Gochar 2024: 17 अक्टूबर तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, हर कार्य में मिलेगी सफलता

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 16 Sep 2024 02:11 PM (IST)

    वर्तमान समय में शुक्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 17 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव 18 सितंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से पहले आत्मा के कारक सूर्य देव (Surya Gochar 2024) कन्या राशि में गोचर करेंगे।

    Hero Image
    Surya Gochar 2024: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें ?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आत्मा के कारक सूर्य देव 16 सितंबर यानी आज राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य देव (Surya Gochar 2024) के राशि परिवर्तन पर संक्रांति मनाई जाती है। इसके लिए आज कन्या संक्रांति मनाई जा रही है। इस शुभ अवसर पर श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर रहे हैं। इसके साथ ही पूजा, जप-तप और दान-पुण्य कर रहे हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव के राशि परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इन राशियों की किस्मत 17 अक्टूबर तक चमकेगी। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में इन 2 मूलांकों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

    सिंह राशि

    आत्मा के कारक सूर्य देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। सूर्य देव सिंह राशि के द्वितीय भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में सूर्य देव के रहने से सरकारी कामकाज से धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही कारोबार से भी धन लाभ हो सकता है। ससुराल के लोगों से आर्थिक मदद मिल सकती है। खानपान पर ध्यान दें। शारीरिक और मानसिक रोग से मुक्ति मिलेगी।

    वृश्चिक राशि

    सूर्य देव के कन्या राशि में गोचर करने से वृश्चिक राशि के जातकों की भी किस्मत बदल सकती है। इस भाव में सूर्य की दृष्टि से धन लाभ अवश्य होगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। हालांकि, पितृपक्ष के दौरान निवेश करने से बचें। शारदीय नवरात्र के दौरान बिजनेस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मित्रों से भी लाभ होगा। रोजगार से जुड़े लोग जॉब बदल सकते हैं। करियर और कारोबार को नया आयाम देने के लिए रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। सूर्य देव की कृपा से आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। छात्रों को शुभ परिणाम प्राप्त होगा। पिता के साथ संबंध मधुर रहेगा। पिता जी की सेवा और सम्मान करें। जॉब बदलने की सोच रहे हैं, तो पितृ पक्ष के दौरान भूलकर न करें। सूर्य उपासना करने से जातक को जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होगा।

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: न्याय के देवता शनिदेव को प्रिय हैं ये 3 राशियां, सावन में बदलेगी फूटी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।