Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Shivratri पर सूर्य देव अश्लेषा नक्षत्र में करेंगे गोचर, 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 01 Aug 2024 08:14 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 16 अगस्त को सिंह संक्रांति है। सूर्य देव के राशि एवं नक्षत्र परिवर्तन ( Ashlesha Nakshatra 2024) से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। उनकी कृपा से जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है।

    Hero Image
    Surya Gochar 2024: कब मनाई जाएगी सूर्य संक्रांति ?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Gochar 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 02 अगस्त को सावन शिवरात्रि है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही शिव-शक्ति के निमित्त उपवास रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस शुभ तिथि पर आत्मा के कारक शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope August 2024: मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ?

    सूर्य नक्षत्र परिवर्तन

    वर्तमान समय में सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि में सूर्य देव 15 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। अतः 16 अगस्त को सिंह संक्रांति मनाई जाएगी। इससे पूर्व सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव 02 अगस्त यानी सावन शिवरात्रि पर देर रात 10 बजकर 15 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

    मेष राशि

    सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि में सूर्य देव उच्च के होते हैं। अतः सूर्य देव की विशेष कृपा मेष राशि के जातकों पर बरसेगी। वर्तमान समय में मंगल और गुरु दोनों ग्रह मेष राशि के अर्थ भाव में विराजमान हैं। अतः मेष राशि के जातकों को सावन के महीने में धन लाभ के प्रबल योग हैं। निवेश से मन मुताबिक रिटर्न मिलने के योग हैं। धार्मिक यात्रा के भी योग हैं। गुरु की प्रधानता के चलते सामाजिक एवं परोपकारी कार्य में हिस्सा लेंगे।

    कर्क राशि

    सूर्य देव सावन शिवरात्रि पर अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि कर्क होती है। इस समय सूर्य देव कर्क राशि में ही विराजमान हैं। अतः कर्क राशि के जातकों को सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से विशेष लाभ होगा। वर्तमान समय में गुरु और मंगल की भी कृपा कर्क राशि के जातकों पर बरस रही है। सावन के महीने में कर्क राशि के जातकों के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाएंगे। भगवान शिव की कृपा कर्क राशि के जातकों पर बरस रही है। उनकी कृपा से रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों को भी अगस्त महीने में शानदार लाभ मिलने वाला है। इस महीने बुध और शुक्र देव की विशेष कृपा सिंह राशि के जातकों पर बरस रही है। आने वाले समय में सूर्य का भी गोचर सिंह राशि में होगा। इससे पूर्व सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण योग बना है। इस योग से सिंह राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। साथ ही शिवजी की कृपा से सभी बिगड़े कार्य बन जाएंगे। कारोबार में तरक्की और उन्नति की राह पर अग्रसर रहेंगे। करियर में भी पदोन्नति मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2024: शुक्र के सूर्य की राशि में गोचर से बना लक्ष्मी नारायण योग, 3 राशि के जातक बनेंगे धनवान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।