Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Gochar 2024: शुक्र के सिंह राशि में गोचर से बना लक्ष्मी नारायण योग, 3 राशि के जातक बनेंगे धनवान

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 31 Jul 2024 04:59 PM (IST)

    वर्तमान समय में आत्मा के कारक सूर्य देव (Lakshmi Narayan Yog) कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि में सूर्य देव 15 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन 16 अगस्त को सूर्य देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव के राशि परिवर्तन की तिथि को संक्रांति कहते हैं। इस तिथि पर स्नान-दान एवं दान-पु्ण्य किया जाता है।

    Hero Image
    Surya Gochar 2024: सूर्य देव कब करेंगे राशि परिवर्तन ?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lakshmi Narayan Yoga Horoscope: सावन का महीना कई राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। इस महीने में ग्रहों की स्थिति बेहद अनुकूल है। इससे कई प्रकार के शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सुखों के कारक शुक्र देव के सिंह राशि में गोचर करने से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। ये योग बुध और शुक्र की युति से बनता है। लक्ष्मी नारायण योग बनने से 3 राशि के जातकों को अगस्त महीने में सर्वाधिक लाभ होगा। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में इन 2 मूलांकों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

    शुक्र देव ग्रह गोचर

    सुखों के कारक शुक्र देव ने 31 जुलाई को दोपहर 02 बजकर 40 मिनट पर सूर्य की राशि सिंह में गोचर किया है। इस राशि में शुक्र देव 24 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 25 अगस्त को शुक्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। वहीं, ग्रहों के राजकुमार बुध देव भी सिंह राशि में पूर्व से विराजमान हैं। इस राशि में बुध देव 21 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव वक्री चाल चलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। बुध और शुक्र की युति से सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है।

    कर्क राशि

    वर्तमान समय कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। इस राशि के अर्थ भाव में शुक्र और बुध की युति हो रही है। वहीं, आय भाव में गुरु और मंगल की युति हो रही है। अतः अगस्त का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में हर सोचे हुए कार्य में सफलता मिलेगी। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। धन संबंधी परेशानी दूर होगी। कारोबार में अकल्पनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आय के भी नवीन साधन बनेंगे।

    सिंह राशि

    सूर्य की राशि सिंह हैं। इस राशि के आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। इस राशि में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग बना है। अगस्त महीने में सूर्य देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। अतः अगस्त का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। सभी प्रकार के कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। बिजनेस में लाभ होगा। निवेश से पूर्ण लाभ होगा।

    तुला राशि

    लक्ष्मी नारायण योग से तुला राशि के जातकों को भी लाभ होगा। शुक्र और बुध की दृष्टि या लक्ष्मी नारायण योग आय भाव में बन रहा है। इससे धन प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कारोबार का विस्तार होगा। साथ ही बिजनेस में लाभ होगा। सभी बिगड़े काम लक्ष्मी नारायण जी की कृपा से बन जाएंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा के भी योग बनेंगे।

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: न्याय के देवता शनिदेव को प्रिय हैं ये 3 राशियां, सावन में बदलेगी फूटी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।