विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जुलाई में 6 ग्रहों की बदलेगी चाल, जानिए किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Published: Wed, 25 Jun 2025 10:09 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 10:18 PM (IST)

जुलाई 2025 बहुत महत्वपूर्ण घटनाएं होने जा रही हैं। इस महीने में तीन ग्रह गोचर बदलकर दूसरी राशियों में जा ...और पढ़ें

जानिए इस गोचर के दौरान किन बातों का रखें ध्यान।

जानिए इस गोचर के दौरान किन बातों का रखें ध्यान।

HighLights

  1. सूर्य नीच की राशि कर्क में गोचर करेंगे।

  2. शुक्र की मिथुन राशि में गुरु से होगी युति।

  3. मंगल सिंह से निकलकर कन्या राशि में जाएंगे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ग्रहों की स्थिति में बदलाव की वजह से कुछ राशियों के जातकों को करियर और व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी को प्रतिष्ठा की हानि होगी, तो किसी को पार्टनर के साथ अनबन का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रहों के राशि परिवर्तन की बात करें तो सूर्य मिथुन राशि से निकलकर अपनी नीच की राशि कर्क में गोचर करेंगे। वहीं, शुक्र अपनी वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति के साथ युति बनाएंगे। साथ ही मंगल भी सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

इन ग्रहों की बदलेगी स्थिति

मिथुन राशि में फिलहाल अस्त चल रहे देवगुरु बृहस्पति 9 जुलाई 2025 को 10:50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित हो जाएंगे। इसके बाद 13 जुलाई को शनि देव मीन राशि में वक्री होंगे। 18 जुलाई को बुध अपनी शत्रु राशि कर्क में वक्री होंगे और 24 जुलाई को इसी राशि में अस्त भी हो जाएंगे।

इन राशियों के लोग रहें सावधान

Kark

कर्क राशि के जातकों के लग्न में नीचे के होकर सूर्य देव विराजमान होंगे। इसकी वजह से उनके आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। व्यापार में विशेष लाभ नहीं मिलेगा। पार्टनर के साथ में अनबन हो सकती है। वही शुक्र 12वें घर में बैठकर खर्च को बढ़ाने का काम करेंगे।

Singh

सिंह सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का रहेगा। सिंह के स्वामी सूर्य 12वें घर में मौजूद होंगे। यहां बैठकर वह स्वास्थ्य के साथ ही कोर्ट कचहरी के मामले या विवाद की स्थितियों को पैदा कर सकते हैं। विरोधी परेशान कर सकते हैं।

Tula

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य नीच के होकर दशम स्थान यानी कार्यस्थल पर बैठे हुए हैं। ऐसे में इस समय पर पद-प्रतिष्ठा में गिरावट आ सकती है। व्यापार में विशेष लाभ नहीं मिलेगा। कर्क में ही बुध के वक्री और फिर अस्त हो जाने से यह समय व्यापार के लिहाज से बेहतर नहीं रहेगा। शनि के वक्री होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। कोर्ट कचहरी के मामले लंबे चल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जुलाई में सूर्य, मंगल और शुक्र बदल रहे हैं गोचर, जानिए किन राशि वालों को होगा फायदा

Makar

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का सप्तम स्थान में नीचे का होकर बैठना शुभ नहीं हैं। यहां पर बुध का पहले वक्री फिर अस्त होना यह बताता है कि जुलाई में पार्टनर के साथ में संबंध खराब हो सकते हैं। पार्टनरशिप का बिजनेस यदि कर रहे हैं, तो उसमें भी संबंधों के बिगड़ने का जोखिम रहेगा। शुक्र के मिथुन राशि में छठे घर में होने से अपने संवाद संभाल कर करें, वर्ना बिना वजह विवाद खड़ा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- जुलाई में इस तारीख को बन रहा है विष योग, इन राशि वालों को होगी मानसिक परेशानी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।