Shukra Vakri 2025: शुक्र ग्रह इस राशि में हुए वक्री, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर की घटना के बारे में विस्तार से बताया गया है। ग्रहों के राशि परिवर्तन और वक्री होने से कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव को सुख और वैभव का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज यानी 02 मार्च को शुक्र (Shukra Vakri 2025) मीन राशि में वक्री हो गए हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका असर राशि के जातकों पर अलग-अलग से तरह से पड़ता है। शुक्र ग्रह को सुख और वैभव का कारक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शुक्र ग्रह की विधिपूर्वक पूजा करने से धन में वृद्धि होती है।
ज्योतिष गणन के अनुसार, शुक्र ग्रह (Shukra Vakri 2025 Date) आज यानी 02 मार्च को सुबह 05 बजकर 10 मिनट पर मीन राशि में वक्री हो गए हैं। इससे राशि के जातकों को नौकरी में लाभ मिलेगा और नए कारोबार की शुरुआत के लिए प्लान बना सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्र के वक्री होने से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है?
यह भी पढ़ें: Zodiac Signs: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है भगवान विष्णु की कृपा, धन की नहीं रहती है कमी
मेष (Aries)
शुक्र के वक्री होने से मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होती है। जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही नौकरी में आ रही समस्या दूर होगी। मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। इसके अलावा संतान से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को करियर को लेकर गुड न्यूज मिलेगी। करियर में की गई मेहनत का फल जल्द मिलेगा। धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप शुभ फल की प्राप्ति चाहते हैं, तो श्रद्धा अनुसार मंदिर या फिर गरीब लोगों में सफेद चीजों का दान करें।
सिंह (Leo)
शुक्र वक्री से सिंह राशि के जातकों को परिवार में माहौल अच्छा देखने को मिलेगा। साथ ही आपको करियर में अधिक मेहनत करनी की जरुरत है। घर के बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। किसी को पैसे उधार के रूप में न दें। जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए अन्न और धन का दान करना शुभ माना जाता है।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का झुकाव धर्म के कामों की तरफ होगा। रुके हुए काम जल्द पूरे होने के योग बनेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शुक्र के वक्री होने से सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Grah Gochar 2025: मार्च महीने में 5 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की लगेगी लॉटरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।