Grah Gochar 2025: मार्च महीने में 5 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की लगेगी लॉटरी
ज्योतिषीय गणना के अनुसार मार्च महीने (Planets Transit March 2025) में आत्मा के कारक सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 13 अप्रैल तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 14 अप्रैल को सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के मेष राशि में गोचर करने के साथ ही खरमास समाप्त होगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मार्च का महीना कई राशि (Horoscope March 2025) के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में आत्मा के कारक सूर्य देव और न्याय के देवता शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही बुध और शुक्र ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। सूर्य और शनि के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ (Lucky Zodiac Signs) मिलगा। आइए, 'पंडित हर्षित शर्मा' जी से मार्च महीने में होने वाले ग्रह राशि परिवर्तन के बारे जानते हैं-
यह भी पढ़ें: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है भगवान विष्णु की कृपा, धन की नहीं रहती है कमी
शुक्र ग्रह 2025
सुखों के कारक शुक्र ग्रह 02 मार्च को सुबह 05 बजकर 10 मिनट पर मीन राशि मीन में वक्री होंगे। यह गोचर मीन राशि वालों के लिए प्रतिकूल प्रभाव देने वाला रहेगा। जातक के वैभव ऐश्वर्य, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में कमी आएगी।
लाइफ पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सलाह दी जाती है कि समय को धैर्यपूर्वक निकालें। शुक्रवार के दिन सफेद रंग की मिठाई का भोग लक्ष्मी माता को लगाकर छोटी कन्याओं को दान करें।
सूर्य गोचर 2025
ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 मार्च को संध्याकाल 06 बजकर 34 मिनट पर अपने मित्र ग्रह बृहस्पति की राशि मीन (Planets Transit March 2025) में गोचर करेंगे। सूर्य का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए अत्यधिक लाभदायक रहने वाला है।
सरकारी नौकरी अथवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में जिन जातकों का काम रुका हुआ है, वह काम पूरा हो सकता है। जातक का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। समाज में मान सम्मान, ख्याति प्राप्त होगी। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
बुध गोचर 2025
ग्रहों के राजकुमार बुध देव 15 मार्च को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। यह गोचर सुबह 11 बजकर 56 बजे से प्रारंभ होगा। इस दौरान मीन राशि के जातक को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। जातक भ्रमित रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता में कमी आयेगी। बुद्धि और विवेक का तालमेल नहीं बनेगा।
जातक को व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। सतर्क रहें। गृह क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही छोटे भाई बहन से लड़ाई या विवाद हो सकता है। जातक का दिमाग पढ़ाई-लिखाई में नहीं रहेगा। मन भय, नकारात्मक विचारों से ग्रस्त हो सकता है।
वहीं, बुध देव 17 मार्च को मीन राशि में अस्त होने जा रहे है। यह गोचर संध्या के समय 07 बजकर 29 मिनट पर होगा। यह गोचर मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। जातक इस अवधि में तनाव ग्रस्त महसूस करेंगे जो जातक नौकरी से जुड़े हैं, उन पर बोझ बढ़ सकता है।
व्यापार-व्यवसाय में भी नकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जातक इस अवधि में अत्यधिक खर्च कर सकता है। सलाह दी जाती है कि जरूरत होने पर ही पैसे खर्च करें। आर्थिक दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं रहेगा। जातक को पेट दर्द का भी सामना करना पड़ सकता है। प्रतिदिन गणेश जी पर दूर्वा चढ़ाएं और गणेश अथर्वशीर्ष का नियमित पाठ करें।
शनि गोचर 2025
न्याय के देवता शनिदेव 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर रात्रि के समय 11 बजकर 03 मिनट पर होगा। यह गोचर मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया आइडिया या प्रभावशाली योजना का विस्तार कर सकते हैं।
इस अवधि में विदेश से धन लाभ हो सकता है। जातक को सलाह दी जाती है कि इस अवधि में शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें और अन्य प्रलोभन वाली चीजों से भी बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस अवधि में कोई निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है। सतर्क रहें। प्रतिदिन सूर्यास्त के पश्चात शनि चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें: इन 2 राशियों को जरूर करनी चाहिए मां लक्ष्मी की पूजा, धन की नहीं होती कमी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।