Shukra Gochar 2025: इन 2 राशियों की बदलेगी तकदीर, आर्थिक तंगी होगी दूर और शुरू होंगे अच्छे दिन
सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन सुखों के कारक शुक्र देव (Shukra Gochar 2025) को प्रिय है। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। मीन राशि के जातकों को शुक्र देव शुभ फल देते हैं। देवों के देव महादेव की पूजा करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राशिफल के अनुसार सावन का महीना कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में शुक्र देव वृषभ और मिथुन राशि में रहेंगे। वर्तमान समय में शुक्र देव वृषभ राशि में उपस्थित हैं। इसके बाद शुक्र देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के वृषभ और मिथुन राशि में रहने के दौरान तीन राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से न केवल हर मनोकामना पूरी होगी, बल्कि धन की परेशानी भी दूर होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों की तंगी होगी दूर और शुरू होंगे अच्छे दिन
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि के जातकों पर बुध देव की विशेष कृपा रहती है। सावन के महीने में कन्या राशि के जातक अपनी बुद्धिमत्ता से धन कमाने में सफल होंगे। इसके साथ ही आप कर्मशील रहेंगे। निवेश करने से भी लाभ होगा। गहने और महंगे कपड़े पहनने के आप शौकीन हो सकते हैं। विवाहित जातकों को ससुराल से लाभ मिल सकता है। भगवान शिव की कृपा से घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहेगी। आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए सावन के महीने में गाय के कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। आप चाहे तो गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।
तुला राशि
सावन के महीने में तुला राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा बरसेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जीवन में किसी का आगमन होगा। उनके आने से भाग्य में वृद्धि होगी। स्त्री माध्यम से आप धन कमाने में सफल होंगे। ऐसा भी हो सकता है कि आपको पार्टनर का साथ मिले। इससे आप अपने कारोबार में बेहतर कर सके। ट्रस्ट से जुड़े लोगों को भी धन लाभ होगा। सावन महीने में किसी माध्यम से आप नाम कमाने में सफल होंगे। यात्रा का भी अवसर मिलेगा। जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। बड़े भाई से प्यार मिलेगा।
यह भी पढ़ें: कब और क्यों मनाई जाती है पुत्रदा एकादशी? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।