Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2025: सावन महीने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 02 Jul 2025 05:57 PM (IST)

    वर्तमान समय में सुखों के कारक शुक्र देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 25 जुलाई तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव (Shukra Gochar 2025) के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

    Hero Image
    Sawan 2025: सावन महीने का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग गणना अनुसार, शुक्रवार 11 जुलाई से सावन महीना प्रारंभ हो रहा है। यह महीना कई राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहने वाला है। शुक्र देव की कृपा से सावन महीने में इन राशियों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों की तंगी होगी दूर और शुरू होंगे अच्छे दिन

    कर्क राशि

    शुक्र देव के वृषभ राशि में गोचर से कर्क राशि के जातकों को सावन महीने में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। शुक्र देव की कृपा से स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानी दूर होगी। धार्मिक गुणों का विकास होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। निवेश की प्लानिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही देवशयनी एकादशी से पहले भूमि या भवन के लिए एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

    सिंह राशि

    वर्तमान समय में सिंह राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। हालांकि, शुक्र देव की कृपा से सावन का महीना बेहतर गुजरने वाला है। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सावन महीने में धार्मिक यात्रा के योग हैं। किसी बड़े तीर्थस्थल पर यात्रा के लिए जा सकते हैं। कई अहम फैसले लेकर आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। शिवजी की कृपा से आपका बिजनेस सही से चलेगा। जॉब से जुड़े लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। साथ ही विवाद से दूर रहें।

    कन्या राशि

    सावन महीने में कन्या राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। खासकर, बिजनेस में आप बेहतर करेंगे। कारोबार को लेकर कई अहम फैसला लेंगे। इससे आने वाले समय में आपको लाभ हो सकता है। बिजनेस में कोई नया पार्टनर मिल सकता है। ज्वेलरी की खरीदारी कर सकते हैं। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। ऐसा भी हो सकता है कि आप अपने व्यापार का विस्तार करना चाहे। निवेश के लिए समय उत्तम रहेगा। आर्थिक विषमता दूर करने के लिए गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    तुला राशि

    तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्या जगत की देवी मां दुर्गा हैं। सावन के महीने में शुक्र देव की कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसेगी। रुका हुआ काम पूरा होगा। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा। कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। ट्रस्ट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आय के नवीन साधन बनेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। परिवार वालों के साथ सैर सपाटे पर जाएंगे। पार्टनर का साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। लोगों की मदद के लिए आप आगे रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: कब और क्यों मनाई जाती है पुत्रदा एकादशी? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।