Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Gochar 2025: मेष राशि वालों को कारोबार में मिलेगा लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 05:15 PM (IST)

    सोमवार 15 सितंबर को शुक्र देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में चलिए ऐस्ट्रॉलाजर आनंद सागर पाठक जी (astropatri.com) से जानते हैं कि शुक्र गोचर का मेष वृषभ और मिथुन राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

    Hero Image
    Shukra Gochar 2025: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 15 सितंबर 2025 को सिंह राशि में शुक्र का गोचर रोमांस, धन और आत्म-अभिव्यक्ति में गतिशील बदलाव लेकर आएगा। प्रेम और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र देव जब सिंह की साहसी ऊर्जा से मिलते हैं, तो व्यक्तित्व में करिश्मा और अलग पहचान बनाने की चाह और बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि शुक्र गोचर से मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों को किस प्रकार का लाभ मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष – 15 सितंबर 2025 को सिंह राशि में शुक्र का गोचर

    मेष राशि वालों के लिए शुक्र देव द्वितीय और सप्तम भाव के स्वामी हैं। सिंह राशि में शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव में होगा। यह प्रेम, रचनात्मकता और सट्टा लाभ को बढ़ाएगा। आपका आकर्षण और प्रभाव शक्ति बढ़ेगी, जिससे यह समय रोमांस और कला के क्षेत्र में सफलता का होगा। शुक्र देव की एकादश भाव पर दृष्टि मित्रों और सामाजिक दायरे से लाभ का संकेत देती है। व्यापारिक साझेदारी भी लाभकारी हो सकती है। सफेद चीजों का दान शुक्रवार के दिन करें। 

    उपाय

    • हर शुक्रवार मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।
    • साफ, उजले वस्त्र धारण करें।

    वृषभ – 15 सितंबर 2025 को सिंह राशि में शुक्र का गोचर

    वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र देव प्रथम और षष्ठ भाव के स्वामी हैं। सिंह राशि में शुक्र का गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा, जो घरेलू सुख, आराम और संपत्ति के मामलों को प्रभावित करेगा। यह समय पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता लाएगा। घर को सुंदर बनाने के अवसर मिल सकते हैं। शुक्र देव की दशम भाव पर दृष्टि करियर में अनुकूल परिणाम देगी। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान के साथ प्रगति होगी।

    उपाय

    • शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई बांटें।
    • शुक्र बीज मंत्र का जाप करें।

    मिथुन – 15 सितंबर 2025 को सिंह राशि में शुक्र का गोचर

    मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र देव द्वादश और पंचम भाव के स्वामी हैं। सिंह राशि में शुक्र का गोचर आपके तृतीय भाव में होगा, जिससे आपकी अभिव्यक्ति, साहस और सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी। भाई-बहनों और नजदीकी मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे। कार्य या मनोरंजन हेतु छोटे यात्राएं संभव हैं। शुक्र देव की नवम भाव पर दृष्टि भाग्य को प्रबल करेगी और गुरुजनों से सहयोग मिलेगा। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होगा। 

    उपाय

    • शुक्रवार को जरूरतमंदों को दही-चीनी दान करें।
    •  घी का दीपक जलाएं।

    यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: 15 सितंबर से इन राशियों का घूमेगा किस्मत का पहिया, पैसों की तंगी से मिलेगी निजात

    यह भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: कन्या संक्रांति से इन लोगों को करियर में मिलेगी गुड न्यूज, तनाव से भी मिलेगा छुटकारा

    लेखक: आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com