Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Gochar 2025: 15 सितंबर तक इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 05:13 PM (IST)

    सुखों के कारक शुक्र देव (Shukra Gochar 2025) वृषभ राशि के स्वामी हैं। इस राशि पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से वृषभ राशि के जातकों को शुभ कामों में शीघ्र सफलता मिलती है। ज्योतिष कुंडली में चंद्र और शुक्र मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं।

    Hero Image
    Shukra Gochar 2025: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार 03 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इस शुभ अवसर पर परिवर्तनी एकादशी मनाई जाएगी। परिवर्तनी एकादशी के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। साथ ही साधक भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने  वाले साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो परिवर्तिनी एकादशी के दिन सुखों के कारक शुक्र देव अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आइए, इन राशियों (Lucky Zodiac Signs) के बारे में जानते हैं-

    शुक्र गोचर 2025

    सुखों के कारक शुक्र देव परिवर्तिनी एकादशी के दिन अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में शुक्र देव 14 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव 15 सितंबर को मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस दौरान कई राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा बरसेगी।

    कर्क राशि

    वर्तमान समय में सुखों के कारक शुक्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं। शुक्र के गोचर से आपके तेज में वृद्धि होगी। आप तेजस्वी होंगे। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। आप ज्वेलरी और कपड़े की शॉपिंग कर सकते हैं। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। भौतिक चीजों में आपकी विलासता बढ़ेगी। कई माध्यम से आप धन कमाने में सफल हो सकते हैं।

    अगर आप कोई विश लक्ष्मी नारायण जी से करते हैं, तो उसमें आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। कोई गुड न्यूज मिल सकती है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप दयालु और कृपालु स्वभाव के होंगे। बिजनेस में सफलता के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को पूजा के समय नारियल अर्पित करें।

    तुला राशि

    शुक्र देव की चाल बदलने से तुला राशि के जातक भी मालामाल होंगे। आपके विचार में बदलाव आएगा। ये बदलाव आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। कई बार आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को  प्रभावित कर काम कराने में सफल होंगे। धर्म और कर्म में रूचि बढ़ेगी। आपके नैतिक आचरण में धर्म प्रथम रहेगा। राजकीय पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। पितृ पक्ष के दौरान भाग्य का साथ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: शुक्र गोचर से इन 3 राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ, मानें एस्ट्रोलॉजर की सलाह

    यह भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: इस राशि के लिए करियर में नए अवसर लेकर आएगा शुक्र गोचर, जानिए बाकियों का हाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner