Shani Gochar 2024: 27 दिसंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर को मिलेगा नया आयाम
ज्योतिषियों की मानें तो शनिदेव के राशि परिवर्तन (Shani Gochar 2025 Date) करने से मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। वहीं मेष राशि के जातकों पर साढ़े साती शुरू होगी। इसके साथ ही कर्क राशि और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। जबकि सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। शनिदेव कर्म के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले को शुभ फल देते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले को अशुभ फल देते हैं। बुरे कर्म करने वाले को शनिदेव दंडित भी करते हैं। अतः ज्योतिष हमेशा अच्छे कर्म करने की सलाह देते हैं। शनिदेव की कुदृष्टि पड़ने से जातक को जीवन में नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं और मार्गी चाल चलकर आगे बढ़ रहे हैं। अगले साल शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पूर्व शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन (Shani Nakshatra Parivartan 2024) से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: न्याय के देवता शनिदेव कब होंगे मार्गी? नोट करें सही डेट और साढ़े साती की स्थिति
शनि नक्षत्र परिवर्तन (Shani Gochar 2024)
ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता शनिदेव (Shani Nakshatra Parivartan 2024) 29 मार्च, 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इससे पूर्व 27 दिसंबर को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में शनिदेव 25 अप्रैल तक रहेंगे। इसके अगले दिन शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
कुंभ राशि
शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा। इस नक्षत्र के तीन चरणों में जन्मे जातकों की राशि कुंभ राशि होती है। अतः शनिदेव के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को फायदा मिल सकता है। शनिदेव की कृपा से विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अपनों का सहयोग मिलेगा। करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। शुक्र के गोचर से लाभ हो सकता है। शुक्र देव भी प्रदोष व्रत के दिन कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र और शनि की कृपा से बिगड़े काम बनेंगे। साथ ही सुखों में वृद्धि होगी।
मीन राशि
शनिदेव के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से मीन राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस नक्षत्र के अंतिम चरण में जन्म लेने वाले जातकों की राशि मीन होती है। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से मीन राशि को लाभ होगा। वहीं, शनिदेव की कृपा से राहत मिल सकती है। कारोबार को नया आयाम मिलेगा। करियर में भी नए अवसर बनेंगे। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। धन व्यय हो सकता है। किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है। इससे लाभ मिल सकता है। यह लाभ पढ़ाई क्षेत्र में हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें। फ्यूचर की प्लानिंग सोच समझकर करें। बड़ों की सलाह लेना लाभदायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।