Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Nakshatra Parivartan 2024: रक्षाबंधन से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन-दौलत की होगी बरसात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 18 Aug 2024 04:08 PM (IST)

    वर्तमान समय में शनिदेव (Saturn Transit 2024) कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। वहीं मीन राशि के जातकों पर पहला चरण चल रहा है। जबकि मकर राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। न्याय के देवता शनिदेव अगले वर्ष 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे।

    Hero Image
    Shani Gochar 2024 Purva Bhadrapada: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त को रक्षाबंधन है। यह पर्व हर वर्ष सावन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं। रक्षाबंधन के दिन मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पूर्व न्याय के देवता शनिदेव भी नक्षत्र चरण परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। साथ ही धन लाभ भी होगा। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: न्याय के देवता शनिदेव कब होंगे मार्गी? नोट करें सही डेट और साढ़े साती की स्थिति

    शनि नक्षत्र परिवर्तन (Shani gochar 2024)

    ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता शनिदेव (Shani Nakshatra Parivartan 2024) सावन पूर्णिमा तिथि से पहले 18 अगस्त की रात को 10 बजकर 03 मिनट पर नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शनिदेव वक्री चाल चलकर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे। इससे पूर्व शनिदेव पूर्वाभाद्रपद के द्वितीय चरण में विराजमान हैं। इस नक्षत्र में न्याय के देवता 02 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे।

    वृषभ राशि

    शनिदेव कर्मफल दाता हैं। अच्छे कर्म करने वाले को शुभ फल देते हैं। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव 29 मार्च, 2025 तक रहेंगे। इसी दिन शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में गोचर के दौरान शनिदेव की दृष्टि वृषभ राशि के कर्म भाव पर पड़ रही है। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति भी वृषभ राशि में विराजमान हैं। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों को शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शनिदेव के नक्षत्र चरण परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। साथ ही कार्य में आ रही सभी रुकावट दूर होगी।

    तुला राशि

    तुला राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। अतः तुला राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। शनिदेव की कृपा से तुला राशि के जातक अल्प श्रम और समय में धनवान बन जाते हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की हमेशा कृपा बरसती है। अतः शनिदेव के नक्षत्र चरण परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को लाभ होगा। सभी बिगड़े कार्य बन जाएंगे। किसी दोस्त या परिवार के सदस्यों से धन लाभ होगा। निवेश से भी फायदा होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं। इसके लिए परिवार के सदस्यों से सलाह ले सकते हैं।

    कुंभ राशि

    पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तीनों चरणों में जन्म लेने वाले जातकों की राशि कुंभ होती है। अतः कुंभ राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में ही विराजमान हैं। इसके चलते कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। हालांकि, वर्तमान समय में शनिदेव के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने के चलते कुंभ राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही धन लाभ के योग बनेंगे। अगर निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 02 अक्टूबर तक समय अनुकूल है। कारोबार का भी विस्तार कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।