Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2024: शुक्र प्रदोष व्रत पर चंद्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 12 Dec 2024 09:46 PM (IST)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार 15 दिसंबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। 15 दिसंबर को चंद्र देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मिथुन राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार शुक्र देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।

    Hero Image
    Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 दिसंबर के दिन शुक्र प्रदोष व्रत है। यह पर्व हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही विशेष कार्य में सफलता या मनचाहा वर पाने के लिए प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र प्रदोष व्रत के दिन से कई राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। इस शुभ तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। आइए, जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: अगले साल 3 राशि के जातकों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    चंद्र गोचर

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 13 दिसंबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। 13 दिसंबर को चंद्र देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्य जगत की देवी मां दुर्गा हैं। मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को मनोवांछत फल की प्राप्ति होती है। चंद्र देव वृषभ राशि में दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

    मेष राशि

    प्रदोष व्रत के दिन चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि के द्वितीय भाव में चंद्र देव विराजमान रहेंगे। इससे मेष राशि के जातकों को रिश्तेदार या मित्रों से धन लाभ हो सकता है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। वाणी मधुर होगी। इससे आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। नेत्र संबंधी परेशानी में आराम मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। माता जी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। भगवान शिव की उपासना करें। चंद्र देव की असीम कृपा बरसेगी।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि में गुरु उच्च के होते हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। चंद्र देव की विशेष कृपा कर्क राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जातक हमेशा प्रसन्न रहता है। राशि परिवर्तन के दौरान चंद्र देव आपके एकादश भाव में रहेंगे। इस भाव में पूर्व से देवगुरु बृहस्पति हैं। अतः गुरु और चंद्र की कृपा से आपको धन लाभ होगा। सभी बिगड़े काम बन सकते हैं। पड़ोसी और रिश्तेदारों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।

    यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।