Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, मानसिक तनाव से भी मिलेगा छुटकारा

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 06:26 PM (IST)

    हर साल आश्विन महीने में पितृ पक्ष मनाया जाता है। पितृपक्ष के दौरान मन के कारक चंद्र देव कई बार राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) के राशि परिवर्तन से विभिन्न जातकों को ग्रहों के स्थिति के अनुसार लाभ मिलता है। वहीं दो राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसती है।

    Hero Image
    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 08 सितंबर को मन के कारक चंद्र देव अपनी स्थिति बदलेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। साथ ही शुभ कामों में सफलता मिलने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। वहीं, ग्रहण के बाद चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से आने वाले दो दिनों में कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए, इन राशियों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-

    चंद्र राशि परिवर्तन 2025

    ज्योतिषियों की मानें तो 08 सितंबर को चंद्र देव राशि दिन में 02 बजकर 29 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव सवा दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 10 सितंबर को शाम 04 बजकर 31 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को पितृ पक्ष में लाभ प्राप्त होगा।

    वृषभ राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए ग्रहण के बाद चंद्र देव की विशेष कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से आय में बढ़ोतरी होगी। बिगड़े काम बनेंगे। रिश्ता मधुर होगा। मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। पितृ पक्ष में नया काम शुरू करने परहेज करें। इसकी शुरुआत शारदीय नवरात्र में कर सकते हैं। सुख में वृद्धि के लिए सफेद चीजों का दान करें। देवों के देव महादेव की पूजा करें। इससे चंद्र और शुक्र देव की कृपा बरसेगी। 

    कुंभ राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। सकारात्मक कामों में सफलता मिलेगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है। इसके साथ ही नए अवसर भी मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए गाय के कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा। वहीं, शनि देव की भी कृपा आप पर बरसेगी।

    यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: इन राशियों के लिए शुरू हुआ गोल्डन टाइम, पैसों की परेशानी होगी दूर

    यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: कुंभ राशि को कारोबार में मिल सकती है सफलता, मकर और मीन वालों को करना होगा ये काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner