Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: 16 सितंबर तक इन राशियों की बदलेगी तकदीर, आर्थिक तंगी भी होगी दूर

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 06:00 PM (IST)

    पितृ पक्ष के दौरान मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) कई बार राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में सुखों का आगमन हो सकता है। पितृपक्ष के दौरान अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार सफेद चीजों का दान अवश्य करें।

    Hero Image
    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 14 सितंबर को मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। इन राशियों की कोई बड़ी विश पूरी हो सकती है। चंद्र देव एक राशि में सवा दो दिनों तक रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव की कृपा बरसने से जातक को जीवन में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। आइए, राशिफल के बारे में जानते हैं-

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव राशि रात 08 बजकर 03 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के मिथुन राशि में गोचर करने से वृषभ और सिंह राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।

    वृषभ राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी अपने विशेष से आपका मिलन हो सकता है। इससे तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। चंद्र देव की कृपा से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। धन की बचत करने में सफल होंगे या मनी सेविंग करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने आसपास के लोगों की हेल्प कर सकते हैं। किसी विशेष प्रोग्राम में जाने का अवसर मिल सकता है। करियर और कारोबार में आप तरक्की करेंगे।

    सिंह राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातक अपने जीवन में कुछ नया हासिल कर सकते हैं। यात्रा का योग बन सकता है। यह यात्रा जलीय क्षेत्र का हो सकता है। पितृ पक्ष के दौरान विभिन्न प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    सरकारी मामलों में आपको विशेष जानकारी प्राप्त हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि किसी सीनियर के माध्यम से आपको धन कमाने का अवसर मिलेगा। सेहत संबंधी परेशानी दूर होगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार वालों से आपको प्यार और स्नेह मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- Chandra Mantra: चंद्र देव की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जप, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात


    यह भी पढ़ें- कब और कैसे हुई चंद्र देव की उत्पत्ति? जिन्हें महादेव ने सिर पर किया था धारण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।