Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: 04 सितंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 06:21 PM (IST)

    कुंडली में चंद्रमा (Chandra Gochar 2025) मजबूत होने से जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। साथ ही जातक को हर शुभ काम में सफलता मिलती है। चंद्र देव हर सवा दो दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं। देवों के देव महादेव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। वृषभ राशि के जातकों को चंद्र देव हमेशा शुभ फल देते हैं।

    Hero Image
    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर महीने का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार पड़ेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो 04 सितंबर को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 04 सितंबर को सुबह 05 बजकर 21 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 06 सितंबर को सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर मकर से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से 2 राशि के जातकों को लाभ होगा।

    धनु राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय चंद्र देव की दृष्टि धन भाव में रहेगी।

    परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। धन की बचत करने में भी आप सफल होंगे। करियर में सफलता मिलेगी। पड़ोसियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। माता जी के साथ रिश्ता मधुर होगा। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

    मीन राशि

    मन के कारक चंद्र देव के मकर राशि में गोचर करने से मीन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। मीन राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिगड़े या अधूरे काम बनेंगे।

    वाहन, घर या भूमि की खरीदारी कर सकते हैं। यात्रा के भी योग हैं। बिजनेस की सोच सकते हैं। इससे लाभ प्राप्त होगा। निवेश से पहले घर के बड़े-वृद्ध से अवश्य सलाह लें। समय अनुकूल है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- बिजी शेड्यूल के चलते नहीं मिल रहा Ganesh Visarjan का समय, तो देखें शाम के ये शुभ मुहूर्त

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: 7 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष, जानिए तर्पण-दान और श्राद्ध का महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner