Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: 07 सितंबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 09:00 PM (IST)

    हर साल भाद्रपद पूर्णिमा तिथि से लेकर आश्विन अमावस्या तक पितृ पक्ष मनाया जाता है। पितृपक्ष शुरू होने से पहले मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है।

    Hero Image
    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 06 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। यह पर्व हर साल भाद्रपद महीने में मनाया जाता है। इस दिन गणेश महोत्सव का समापन भी होता है। इस शुभ तिथि पर गणपति बप्पा विदा होते हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन लक्ष्मी नारायण संग शेषनाग जी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो अनंत चतुर्दशी के दिन मन के कारक चंद्र देव अपनी स्थिति बदलेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। आइए, इन राशियों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं- 

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो 6 सितंबर को चंद्र देव राशि दिन में 11 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव सवा दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 8 सितंबर को दोपहर 02 बजकर 49 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को पितृ पक्ष में लाभ प्राप्त होगा।  

    मकर राशि

    पितृ पक्ष के दौरान मकर राशि के जातकों को फायदा मिल सकता है। इस राशि पर देवों के देव महादेव की कृपा रहती है। वहीं, मकर राशि के जातकों को ऊर्जा के कारक मंगल देव हमेशा शुभ फल देते हैं। वहीं, चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

    सभी प्रकार के सकारात्मक कामों में सफलता मिलेगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। वाणी में मधुरता आएगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पड़ोसियों से रिश्ते मजबूत होंगे। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप के बाद अपनी आर्थिक स्थिति अनुसार दान करें। वाणी पर कंट्रोल रखें।

    मेष राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातक मालामाल हो सकते हैं। चंद्र देव की दृष्टि आपके एकादश भाव में होगी। इससे आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। बिगड़े या अधूरे काम बनेंगे। घरवालों से रिश्ता मधुर होगा। विशेष काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश के लिए उत्तम समय है। हालांकि, सोच समझकर निवेश करें।

    आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बड़े भाई से प्यार मिल सकता है। वहीं, बहन से कोई गिफ्ट मिल सकता है। कोई मनोकामना पूरी होगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान शिवजी के नामों का जप करें। वहीं, भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए सफेद चीजों का दान करें।  

    यह भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: कन्या संक्रांति से इन लोगों को करियर में मिलेगी गुड न्यूज, तनाव से भी मिलेगा छुटकारा

    यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र के दौरान इन राशियों की चमकेगी तकदीर, पैसों की किल्लत होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner