Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: 30 अगस्त तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात

    ज्योतिषियों की मानें तो 30 अगस्त के दिन चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 30 अगस्त को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। भगवान शिव की पूजा एवं भक्ति करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।

    By Pravin Kumar Edited By: Pravin Kumar Updated: Wed, 27 Aug 2025 06:43 PM (IST)
    Hero Image
    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ यानी मजबूत रहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो बुधवार 27 अगस्त के दिन मन के कारक चंद्र देव ने राशि परिवर्तन किया है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को जीवन में विशेष लाभ देखने को मिलेगा। साथ ही मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    कन्या राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। सभी प्रकार के शुभ कामों में आपको सफलता मिलेगी। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। तनाव की समस्या से निजात मिलेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जमीन की खरीदारी कर सकते हैं।

    कारोबार में बढ़ोतरी आएगी। खासकर, आभूषण से जुड़े कारोबारियों को अधिक फायदा होगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी लोकप्रियता लोगों के बीच भी बढ़ेगी। माता-पिता की सेवा करें और। मनचाहा वरदान मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। भगवान गणेश की पूजा के समय कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर अभिषेक करें। वहीं, बुधवार के दिन हरे रंग की चीजों का दान करें।

    धनु राशि

    तुला राशि में गोचर के दौरान धनु राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। करियर और कारोबार में कोई नया ऑफर मिल सकता है। रुका हुआ बिजनेस दौड़ेगा। फेस्टिव सीजन में कारोबार से दोगुना लाभ होगा। यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं। यात्रा कारोबार को लेकर भी हो सकती है।

    निवेश के लिए समय बेहद उत्तम है। हालांकि, पितृपक्ष के दौरान निवेश करने से बचें। साथ ही नए काम की शुरुआत न करें। किसी को उधार में पैसे न दें। सही चीजों में निवेश करने से लाभ मिल सकता है। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होगी। सोमवार और शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें। 

    यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2025: भाद्रपद पूर्णिमा पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

    यह भी पढ़ें- Lunar Eclipse 2025: सावधान! इस तारीख को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, नोट करें सूतक का सही समय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।