Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Chandra Gochar 2024: 17 दिसंबर को चंद्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की बनेगी बिगड़ी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 16 Dec 2024 08:17 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो 20 दिसंबर को चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद चंद्र देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं। बुध देव की कृपा से कन्या राशि के जातकों को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।

    Hero Image
    Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 दिसंबर को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी है। यह पर्व हर वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही भगवान गणेश के निमित्त चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही आमदनी में भी बढ़ोतरी होती है। ज्योतिषियों की मानें तो अखुरथ संकष्टी चतुर्थी से एक दिन पहले चंद्र देव राशि परिवर्तन (Chandra Gochar 2024) करेंगे। इससे दो राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। उनकी फूटी किस्मत चमक उठेगी। आइए, इन दो राशि के बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: अगले साल 3 राशि के जातकों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    चंद्र देव गोचर

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 17 दिसंबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।

    मिथुन राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। वर्तमान समय में बुध देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। इससे मिथुन राशि के जातकों को लाभ प्राप्त हो रहा है। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। चंद्र देव की कृपा से विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। किसी मित्र से मिलना होगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

    कन्या राशि

    चंद्र देव की कृपा कन्या राशि के जातकों पर भी बरसेगी। उनकी कृपा से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मन प्रसन्नचित रहेगा। धन लाभ हो सकता है। बड़े-भाई से प्यार और स्नेह मिलेगा। रुके कार्य में गति आएगी। निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। हालांकि, नए कार्य की शुरुआत के लिए सही समय नहीं है। पड़ोसी से रिश्ते मधुर होंगे। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा। इससे आर्थिक लाभ मिल सकता है। स्वभाव में स्थिरता आएगी। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए चंद्र देव की पूजा करें। इस उपाय को करने से हर कार्य में सफलता मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।