गणेश चतुर्थी पर किन राशियों पर मेहरबान होंगे गजानन? ज्योतिषाचार्य से जानिए अपनी राशि का हाल
ज्योतिष गणना के अनुसार, गणेश चतुर्थी का दिन मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा, जिससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

किन राशियों की चमकेगी किस्मत (Picture Credits- AI Images)
HighLights
गणेश चतुर्थी 2026, 14 सितंबर को होगी, अत्यंत शुभ।
मेष, मिथुन, सिंह, धनु राशियों पर गणेश जी की कृपा।
ग्रहों के विशेष योग से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2026) का अत्यंत विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा। यह पर्व विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से भक्त के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
गणपति बप्पा कष्टों और परेशानियों को हर लेते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, गणेश चतुर्थी का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन के ग्रहों का विशेष योग का राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। तो आइए इस आर्टिकल में एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी के अनुसार बताते हैं कि गणेश चतुर्थी का दिन किन राशियों के लिए शुभ होगा।
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषियों के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पर्व ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इस दिन ग्रहों का विशेष योग कई राशियों के लिए अत्यंत फलदायी साबित होगा।
इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा
मेष राशि: केंद्र और त्रिकोण भावों में ग्रहों के अनुकूल गोचर से आपके रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। आपकी कार्यकुशलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा धन लाभ के योग बनेंगे।
मिथुन राशि: गणेश जी की कृपा से मिथुन राशि के जातकों की बुद्धि और वाणी में अद्भुत निखार आएगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
सिंह राशि: आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बड़ी वृद्धि देखने को मिलेगी। करियर में नए और शुभ अवसर प्राप्त होंगे तथा जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर होंगी।
धनु राशि: आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। व्यापार और करियर के क्षेत्र में चल रही रुकावटें समाप्त होंगी और भाग्योदय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
गणेश चतुर्थी 2026 (Ganesh Chaturthi 2026 Shubh Muhurat)
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ: 14 सितंबर को सुबह 07 बजकर 06 मिनट
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त: 15 सितंबर को सुबह 07 बजकर 44 मिनट
गणेश पूजा मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 02 से दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक
चंद्र दर्शन से बचने का समय: सुबह 09 बजकर 06 से रात 08 बजकर 04 मिनट तक
यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी संग तीज का संयोग: क्यों नहीं देखते चौथ का चांद? ज्योतिषाचार्य ने बताया आगरा का अभिजीत मुहूर्त
यह भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2026: 15 सितंबर को होगा डेढ़ दिन वाले गणपति का विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
