Grah Gochar 2025: 4 ग्रहों के गोचर से पलटेगी इन राशियों की तकदीर, अटका हुआ पैसा मिलेगा वापस
राशिफल के अनुसार जून का महीना (June 2025 Grah Gochar) बेहद खास रहने वाला है। व्यापार के दाता बुध देव जून में राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को कारोबार में लाभ देखने को मिल सकता है। साथ ही करियर को नया आयाम मिलेगा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जून का महीना कई राशि के जातकों के लिए शानदार (horoscope June 2025) रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इसकी शुरुआत ग्रहों के राजकुमार बुध देव के राशि परिवर्तन से होगी। इसके साथ ही मंगल और सूर्य भी अपनी चाल बदलेंगे।
कई ग्रहों के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इससे कई राशि के जातक लाभान्वित (zodiac signs good luck June 2025) होंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Guru Gochar 2025: 30 मई से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, पैसों की तंगी होगी दूर
बुध ग्रह राशि परिवर्तन (budh Rashi Parivartan 2025)
.jpg)
ग्रहों के राजकुमार बुध देव जून महीने के पहले सप्ताह में राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव 06 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर (June 2025 Grah Gochar) करेंगे। बुध देव मिथुन राशि में कुल 16 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में गोचर करेंगे। बुध देव 22 जून को कर्क राशि में गोचर करेंगे।
सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan 2025)
सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। जून महीने में सूर्य देव 15 जून को राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव 15 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव के गोचर करने से कई राशि के जातकों को जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही मन के कारक चंद्र देव नियमित रूप से राशि परिवर्तन करेंगे।
मंगल ग्रह राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan 2025)
.jpg)
ऊर्जा के कारक मंगल देव जून महीने के पहले सप्ताह में ही राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल देव 07 जून को सिंह राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में मंगल देव कर्क राशि में विराजमान हैं। मंगल देव के सिंह राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।
अन्य ग्रहों की स्थिति
न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। वहीं, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में उपस्थित हैं। जून महीने में सुखों के कारक शुक्र देव (Shukra Gochar 2025) मेष राशि में रहेंगे। वर्तमान समय में मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। वहीं, मीन राशि पर दूसरा और कुंभ राशि पर अंतिम चरण चल रहा है।
यह भी पढ़ें: 03 जून तक इन राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, दौड़ेगा रुका हुआ कारोबार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।