विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budh Gochar 2025: 03 जून तक इन राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, दौड़ेगा रुका हुआ कारोबार

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 27 May 2025 05:00 PM (IST)Updated: Tue, 27 May 2025 05:06 PM (IST)

ग्रहों के राजकुमार कन्या राशि के स्वामी हैं और आराध्य भगवान गणेश है। इस राशि के जातकों पर बुध देव ...और पढ़ें

Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?
Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. व्यापार के दाता बुध देव मिथुन राशि के स्वामी हैं।
  2. बुध देव की कृपा कन्या राशि वालों पर बरसती है।
  3. भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 28 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा की जाएगी। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर होती है। इसके अलावा, बुध देव की कृपा भी साधक पर बरसती है।

ज्योतिषियों की मानें तो 28 मई को बुध देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। खासकर,  कारोबार में विशेष फायदा होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: अमावस्या के बाद चंद्र दर्शन क्यों है जरूरी, जानें इस दिन क्या करें क्या नहीं

 

वृषभ राशि

वर्तमान समय में बुध देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में बुध देव 5 जून तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पहले बुध देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से वृषभ राशि के जातकों को फायदा मिल सकता है। इस नक्षत्र में पूर्व से सूर्य देव हैं। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनता है। बुध देव की कृपा से कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। अगर कोई काम रुका है, तो काम में गति आएगी। करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। जॉब मिल सकती है। नौकरी से जुड़े लोगों की वेतन में बढ़ोतरी होगी। कारोबार संबंधी फैसले लेते समय घर के लोगों की अवश्य सलाह लें। बुध देव को प्रसन्न करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही हरी चीजों का दान करें।

कन्या राशि

बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों पर बुध देव की विशेष कृपा बरसती है। इसके लिए कन्या राशि के जातक कारोबार में बेहतर करते हैं। भाग्य में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। बुद्धिमत्ता से बिजनेस संबंधी काम कराने में सफल होंगे। धर्म के विपरीत जाकर कोई काम नहीं करेंगे। मान-सम्मान, यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। फ्यूचर की प्लानिंग करेंगे। रुके हुए काम बन सकते हैं। कारोबार में गति आएगी। करियर को नया आयाम मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें: 8 जून तक इन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की विशेष कृपा, नौकरी में बन रहे प्रमोशन के योग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।