Guru Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, कारोबार में मिलेगी बंपर सफलता
देवगुरु बृहस्पति 18 अक्टूबर को कर्क राशि में राशि परिवर्तन करेंगे। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति (Guru Gochar 2025) 04 दिसंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन देवगुरु बृहस्पति वक्री चाल चलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है। हर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु संग देवगुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है। साथ ही गुरुवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है। साथ ही यश, कीर्ति और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही व्रती की हर मनोकामना पूरी होती है।
ज्योतिषियों की मानें तो सावन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र चरण परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। गुरु देव की कृपा से हर इच्छा पूरी होगी। साथ ही आर्थिक समस्या भी दूर होगी। आइए जानते हैं-
गुरु नक्षत्र चरण गोचर 2025
ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति 13 अगस्त को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 13 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति सुबह 05 बजकर 44 मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र चरण परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Mahamrityunjaya Mantra का जप करने से मिलते हैं कई लाभ, लेकिन पहले जान लें इसके नियम
मिथुन राशि
वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं। वहीं, देवगुरु बृहस्पति ने आर्द्रा नक्षत्र के अंतिम चरण में गोचर किया है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि मिथुन होती है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा मिथुन राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। आप दीर्घायु और सेहतमंद रहेंगे। स्वभाव में विनम्रता और शालीनता आएगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। विद्या अर्जन करने के लिए भी समय अनुकूल है। आप पढाई हेतु एडमिशन करा सकते हैं। करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। लाभ होगा लेकिन आपको लालच से बचना होगा।
कर्क राशि
देवगुरु बृहस्पति आने वाले समय में कर्क राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं। गुरु की कृपा से आपके भाग्य में बढ़ोतरी होगी। आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी तंत्र से आप सम्मानित हो सकते हैं। किसी विशेष से मिलना होगा। इससे जीवन को नई दिशा मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। कारोबार या निवेश से आपको लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Sawan 2025: आत्मिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है सावन, धार्मिक कार्यों का मिलता है कई गुना फल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।