Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Guru Gochar 2024: मई में गुरु ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन 4 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 12:33 PM (IST)

    वर्तमान में गुरु ग्रह जो ग्रहों के गुरु भी कहे जाते हैं 01 मई 2024 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। साथ ही 06 मई को गुरु ग्रह अस्त अवस्था में चले जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को भाग्य धन और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। यही वजह है कि गुरु ग्रह एक शुभ ग्रह माने गए गए हैं।

    Hero Image
    Guru Gochar 2024 मई में गुरु ग्रह बदलेंगे अपनी चाल

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guru Gochar 2024 Effects: ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि ग्रहों की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी सकारात्मक या नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। जल्द ही गुरु ग्रह वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिसका सभी राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह के गोचर के दौरान विशेष लाभ मिलने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, साथ ही धन लाभ के योग भी बना रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कोई शुभ समाचार भी आपको इस दौरान मिल सकता है।

    कर्क राशि

    कर्क राशि भी गुरु गोचर के दौरान भाग्यशाली राशियों में से एक है। आपके लिए कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। आप किसी ने काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आगामी समय में आपको सफलता मिलेगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का गोचर अनुकूल माना जा रहा है। कारोबारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस दौरान लाभ प्राप्त होगा। वहीं, सिंह राशि के जातकों के लिए नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति में आपको हिस्सा मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें - Lal Kitab ke Upay: लाल किताब के इन उपायों से मनचाही इच्छा पूरी होगी, धन का मिलेगा लाभ

    कन्या राशि

    01 मई को होने जा रहा गुरु गोचर कन्या राशि वालों के लिए अच्छा माना जा रहा है। आपका भाग्य आपका पूरा-पूरा साथ देगा। आपकी इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं। साथ ही कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग भी बना रहे हैं। वहीं, दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'