Budh Vakri 2024: वक्री बुध और शनि दोष से इन राशियों पर पड़ सकता है बुरा असर, रहना होगा सावधान
ग्रहों के राजकुमार बुध देव (Budha Vakri and Shani Dosh upay) वाणी के कारक माने जाते हैं। कुंडली में बुध मजबूत होने से जातक को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। वहीं कमजोर बुध के चलते जातक को जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुभ कार्यों में सफलता देर से मिलती है। भगवान गणेश की पूजा करने से बुध मजबूत होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Vakri 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनिदेव न्याय के देवता हैं। अच्छे कर्म करने वाले को अल्प समय में सफलता मिलती है। वहीं, जातक अपने जीवन में समय के साथ विकास करता रहता है। आसान शब्दों में कहें तो ऊँचा मुकाम हासिल करता है। वहीं, बुरे कर्म करने वाले जातकों को जीवन में नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव अगले साल 28 मार्च तक रहेंगे। इसके अगले दिन शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, वर्तमान समय में व्यापार के दाता बुध देव वक्री (Budha Vakri upay) चाल चल रहे हैं। वक्री बुध और शनि दोष के चलते इन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें: गुरु प्रदोष व्रत पर 5 राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ, बनेंगे सारे बिगड़े काम
मेष राशि
बुध के वक्री होने के चलते आपका जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। कारोबार में भी नुकसान हो सकता है। विरोधी लोग सक्रिय होंगे। परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। धर्म पत्नी से भी विवाद हो सकता है। हनुमान जी की पूजा करें। मंगलवार के दिन मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन करें। हनुमान जी की पूजा करने से शनि की बाधा (Shani Dosh Upay) दूर होती है।
सिंह राशि
शनि के जीवनसाथी भाव में दृष्टि पड़ने के चलते सिंह राशि के जातकों का समय परेशानियों से भरा रह सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप कमजोरी महसूस करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के बीमार होने के चलते मन में चिंता बनी रहेगी। वर्तमान समय में कारोबार में परिवर्तन करना ठीक नहीं होगा। बुध वक्री के दौरान मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
कन्या राशि
मायावी ग्रह केतु के चलते आप अपने किसी खास व्यक्ति के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। रिलेशन में किसी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस करेंगे। धर्मपत्नी की सेहत बिगड़ सकती है। कारोबार में भी पार्टनर से धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। अपनी वाणी पर संयम रखें।
तुला राशि
वक्री बुध के चलते (Budha Vakri and Shani Dosh effects) तुला राशि के जातकों को भी सावधान रहने की आवश्यकता है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। कारोबार में भी सावधान रहने की आवश्यकता है। लापरवाही बरतने से नुकसान हो सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।
मकर राशि
शनि की साढ़े साथी के चलते व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी विवाद में आप फंस सकते हैं। इसके लिए वाणी पर कंट्रोल रखें। न चाहने वाले लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। इसके लिए सतर्क रहें। किसी से कोई गोपनीय बात शेयर न करें। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। आप थका हुआ महसूस करेंगे। व्यापार में हानि होगी। सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी समय बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। परिवार में किसी व्यक्ति के बीमार होने से आप परेशान रहेंगे। व्यर्थ के विवाद में आप पड़ सकते हैं। इसके लिए शांत रहने की कोशिश करें। गुस्से पर कंट्रोल रखें। व्यापार में सावधानी से पैर पसारें, नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। अपना कोई खास आपको धोखा दे सकता है। इससे व्यापार में हानि हो सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद हो सकती है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें: अगले साल 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।