Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budh Gochar 2023: नवरात्रि के दौरान तुला राशि में गोचर करेंगे बुध देव, मालामाल होंगे ये 5 राशि के लोग

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 03:50 PM (IST)

    Budh Gochar 2023 बुध ग्रह बुद्धि वाणी करियर और कारोबार के कारक माने जाते हैं। कन्या राशि में बुध उच्च और मीन राशि में नीच के होते हैं। बुध के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। वर्तमान समय में बुध स्वराशि कन्या में विराजमान हैं और नवरात्रि के दौरान तुला राशि में गोचर करेंगे।

    Hero Image
    Budh Gochar 2023: ग्रहों के राजकुमार जल्द करेंगे तुला राशि में गोचर, नवरात्रि में मालामाल होंगे 5 राशि के लोग

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Budh Gochar 2023 in Tula Rashi: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, करियर और कारोबार के कारक माने जाते हैं। कन्या राशि में बुध उच्च और मीन राशि में नीच के होते हैं। बुध के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। वर्तमान समय में बुध स्वराशि कन्या में विराजमान हैं और नवरात्रि के दौरान तुला राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 5 राशियों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। साथ ही धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे। आइए, इन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- 4 नवंबर को न्याय के देवता शनि देव होंगे मार्गी, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

    बुध ग्रह गोचर

    पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार 19 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 16 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो 18 दिनों तक बुध देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे। इस दौरान 22 अक्टूबर को स्वाति और 31 अक्टूबर को विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके पश्चात, वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।  

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश जी हैं। बुध देव की कृपा मिथुन राशि के जातकों पर हमेशा बरसती है। राशि परिवर्तन के दौरान बुध देव मिथुन राशि के बुद्धि और विद्या भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में बुध के गोचर से तार्किक शक्ति से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही करियर को नया आयाम मिलेगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि में बुध उच्च के होते हैं। अतः बुध देव का शुभ प्रभाव हमेशा कन्या राशि के जातकों पर पड़ता है। वहीं, तुला राशि में गोचर के दौरान कन्या राशि के धन भाव को देखेंगे। अतः कन्या राशि के जातकों को नवरात्रि में मन मुताबिक धन प्राप्ति हो सकती है।

    धनु राशि

    बुध देव धनु राशि के आय भाव में विराजमान होंगे। इससे धनु राशि के जातकों को कारोबार से मनमुताबिक धन प्राप्ति होगी। नवरात्रि के दौरान कारोबार में वृद्धि होगी। साथ ही करियर में भी तरक्की मिलेगी।

    मकर राशि

    राशि परिवर्तन के दौरान बुध देव मकर राशि के करियर भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में बुध की उपस्थिति से मकर राशि के जातकों को नवरात्रि में कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही करियर में पदोन्नति के योग हैं।

    कुंभ राशि

    राशि परिवर्तन के दौरान बुध देव कुंभ राशि के भाग्य भाव को देखेंगे। इस भाव में बुध के विराजमान होने से कुंभ राशि के जातकों की किस्मत बदलेगी। नवरात्रि के दौरान धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कारोबार खूब चलेगा। बिगड़े काम बन जाएंगे। कुल मिलाकर कहें तो नवरात्रि के दौरान जगत जननी मां दुर्गा की विशेष कृपा 5 राशियों पर पड़ने वाली है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।