यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mangal Gochar 2023 in Tula Rashi: आज से इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दिवाली तक होगी बंपर कमाई
मंगल देव आज संध्याकाल 05 बजकर 58 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान ...और पढ़ें

HighLights
- मंगलवार का दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित होता है।
- मंगलवार के दिन हनुमान जी के निमित्त व्रत रखा जाता है।
- मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Mangal Gochar 2023 in Tula Rashi: ज्योतिषि शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में मंगल मजबूत रहने से जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। वहीं, कमजोर रहने पर जातक को जीवन में ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषियों की मानें तो आज मंगल देव राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इससे राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। इनमें 4 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के इन 5 मंदिरों में करें भगवान गणेश के दर्शन, मनचाही मुराद होगी पूरी
मंगल राशि परिवर्तन
पंचांग के अनुसार, मंगल देव आज संध्याकाल 05 बजकर 58 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 13 अक्टूबर को स्वाति और 1 नवंबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं, 16 नवंबर को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। राशि परिवर्तन के दौरान मेष राशि के जातकों को धन लाभ होगा। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। मंगल कुल मिलाकर 43 दिनों तक तुला राशि में रहेंगे। इस दौरान मेष राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी।
धनु राशि
मंगल देव के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों को विशेष मिलेगा। मंगल देव धनु राशि के आय भाव में विराजमान होंगे। इससे धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्तोत्र बनेंगे। कारोबार में अचानक से वृद्धि होगी। कुल मिलाकर 43 दिनों तक धनु राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है।
मकर राशि
वर्तमान समय में मकर राशि पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। 04 नवंबर को शनि देव मार्गी होंगे। साढ़े साती के चलते मकर राशि के जातकों को विषम परिस्थति का सामना करना पड़ा है। हालांकि, आने वाला समय मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। मंगल देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। मंगल देव मकर राशि के करियर और कारोबार भाव को देखेंगे। इससे कारोबार में अपार वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
राशि परिवर्तन के दौरान मंगल देव कुंभ राशि के भाग्य भाव को देखेंगे। इस भाव में मंगल की उपस्थिति से कुंभ राशि के जातकों के आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी। मंगल के गोचर से व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी। साथ ही करियर को भी नया आयाम मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें।
डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
