Budh Vakri 2025: वक्री बुध कुंभ राशि वालों को दिलाएंगे कर्ज से मुक्ति, जानें मकर और मीन का हाल
18 जुलाई 2025 को कर्क राशि में बुध वक्री होंगे जिसका प्रभाव मकर से लेकर मीन राशि वालों पर देखने को मिल सकता है। बुध का यह गोचर आपके पुराने रिश्तों को दोबारा सामने ला सकता है। ऐसे में चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी (astropatri.com) से जानते हैं कि मकर से मीन राशि के जातकों पर बुध देव के वक्री होने का क्या प्रभाव पड़ेगा।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। कर्क राशि (budh vakri 2025) में वक्री हो रहे बुध से आपकी बातचीत में भावनात्मक गहराई झलक सकती है। कुछ पुराने मुद्दे दोबारा उभर सकते हैं ताकि आप उन्हें पूर्ण रूप से समझकर क्लोजर पा सकें। यह समय प्रतिक्रिया से ज़्यादा आत्मचिंतन को प्रोत्साहित करता है।
मकर राशि पर प्रभाव
बुध आपके षष्ठ और नवम भाव के स्वामी हैं। वक्री बुध कर्क राशि में सप्तम भाव में स्थित होंगे और प्रथम भाव पर दृष्टि डालेंगे। बुध का यह गोचर आपके पुराने रिश्तों को दोबारा सामने ला सकता है। आप व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों प्रकार के संबंधों की समीक्षा कर सकते हैं। संवाद में देरी और उलझन संभव है। विवाह या लीगल मामलों में भी कुछ चुनौतियां आ सकती हैं।
यह समय दूसरों के दृष्टिकोण को समझने और गलतफहमियों को स्पष्ट करने के लिए उपयुक्त है। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ पुरानी समस्याएं फिर से ध्यान मांग सकती हैं। स्वयं की समझ ही आपको हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने में मदद करेगी।
उपाय: बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहनें। जीवनसाथी या पार्टनर से बहस से बचें।
कुंभ राशि पर प्रभाव
बुध आपके पंचम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। वक्री बुध कर्क राशि में षष्ठ भाव में स्थित रहेंगे और द्वादश भाव पर दृष्टि डालेंगे। बुध वक्री होने से आपके स्वास्थ्य रूटीन या सेवा से जुड़े कार्यों में व्यवधान आ सकता है। कार्यस्थल पर छिपे हुए शत्रु या पॉलिटिक्स उजागर हो सकती है। पुराने ऋण निपटाने की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं।
यह समय आपको आर्थिक और भावनात्मक दोनों स्तरों पर हल्कापन दे सकता है। आप अपनी आदतों और मानसिक हलचल को साफ करने का प्रयास कर सकते हैं। पाचन तंत्र और नींद पर ध्यान देना जरूरी है। कुछ पुराने जख्म उभर सकते हैं, जो आत्म-चिकित्सा का अवसर बन सकते हैं।
उपाय: शनिवार को कुत्तों को भोजन कराएं। अपने कार्यस्थल को साफ और व्यवस्थित रखें।
मीन राशि पर प्रभाव
बुध आपके चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। वक्री बुध कर्क राशि में पंचम भाव में स्थित रहेंगे और एकादश भाव पर दृष्टि डालेंगे। बुध वक्री होने से रचनात्मकता में रुकावट या प्रेम संबंधों में उलझन हो सकती है। कोई पुराना प्रेम फिर से संपर्क कर सकता है। आपकी पुरानी रचनात्मक योजनाएं भी दोबारा जाग सकती हैं।
एकादश भाव सक्रिय होने से पुराने मित्रों से संपर्क संभव है। बच्चों या युवाओं से बातचीत करते समय विशेष सावधानी रखें। यह समय अपने ‘इनर चाइल्ड’ को समझने और उसे हील करने का भी हो सकता है। आप अपने लक्ष्यों की समीक्षा दिल से कर सकते हैं।
उपाय: रोज़ सूर्यास्त के समय घी का दीपक जलाएं। बुधवार को बच्चों में मिठाई बांटें।
यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: धनु-मकर राशि के लिए बेहद खास रहेगा बुध गोचर, होंगे कई बड़े लाभ
यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हें hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।