Budh Gochar 2025: सितंबर महीने से इन राशियों की किस्मत होगी बुलंद, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव संग भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से बुध देव (Budh Gochar 2025) प्रसन्न होते हैं। बुध देव की कृपा बरसने से जातक कारोबार में बेहतर करते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 30 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को जीवन में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही देवगुरु बृहस्पति भी अपनी चाल या स्थिति बदलेंगे। बुध देव की कृपा से करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। साथ ही आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिल सकती है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
बुध गोचर 2025
ग्रहों के राजकुमार 30 अगस्त को शाम 04 बजकर 45 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन बुध देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि में बुध देव 14 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे।
तुला राशि
बुध देव के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। ग्रहों के राजकुमार आपके एकादश भाव में रहेंगे। इससे आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आप विभिन्न प्रकार की विद्याओं को हासिल करने की कोशिश करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप विभिन्न माध्यमों से धन कमाने में सफल होंगे। आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। शत्रुओं में आपका भय रहेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता से धन कमाने में सफल होंगे। बिजनेस में आपका कद बढ़ेगा। जॉब से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिलेगी।
वृश्चिक राशि
बुध देव की कृपा से आप कारोबार के माध्यम से धन कमाने में सफल होंगे। आप न्यायप्रिय होंगे। साथ ही सत्यवादी हैं। इन गुणों के चलते आपको विशेष लाभ मिलेगा। बिजनेस में अच्छे पार्टनर मिलेंगे। आप मधुरभाषी होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बदल सकती है। आप सत्कर्म में व्यस्त रहेंगे। परिवार में आपका कद बढ़ेगा। समाज में आपके मान-सम्मान में भी इजाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जॉब से जुड़े लोगों को कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है। आप सरकारी माध्यम से धन कमाने में सफल होंगे। अपने माता-पिता की सेवा करेंगे।
धनु राशि
बुध देव की विशेष कृपा आप पर बरसेगी। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आप धार्मिक व्यक्ति हैं। इसके लिए धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। कई अवसर पर आपको ऐसा फील होगा कि ईश्वर आपके साथ हैं। आपको बड़े और गुणी लोगों का साथ मिलेगा। धर्म विरुद्ध कार्य न करें। इससे आपको आगे चलकर बहुत लाभ मिलेगा। आपको आने वाले दिनों में नाना प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आप अपने ज्ञान के माध्यम से न केवल धन कमाने में सफल होंगे, बल्कि परिवार की हर परेशानी दूर करने में सफल होंगे।
यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2025: भाद्रपद पूर्णिमा पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान
यह भी पढ़ें- Lunar Eclipse 2025: सावधान! इस तारीख को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, नोट करें सूतक का सही समय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।