Blood Moon पर इन राशियों की बदलेगी तकदीर, खुशियों से भर जाएगा जीवन
वर्तमान समय में चंद्र देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025 Date And Time) के अगले दिन चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाद्रपद पूर्णिमा पर साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण भारत समेत विश्व के कई देशों में देखा जाएगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 09 बजकर 57 मिनट पर होगा। वहीं, देर रात 01 बजकर 26 मिनट पर चंद्र ग्रहण समाप्त होगा। इस शुभ अवसर पर चांद पूरा लाल दिखाई देगा।
ज्योतिषियों की मानें तो ब्लड मून पर कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। इससे कई राशि के जातकों का जीवन खुशियों से भर जाएगा। कोई मनचाही विश पूरी हो सकती है। साथ ही मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
मिथुन राशि
यह चंद्र ग्रहण के लिए शुभ साबित हो सकता है। इसके लिए अवसर भुनाने की जरूरत है। आप अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने प्रस्तुत करें। आपको लाइमलाइट मिल सकती है। ब्लड मून आपके आत्मबल में वृद्धि करेगा। इससे आप अपने काम को और बेहतर तरीके से करने में सफल होंगे। चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान शिव के नामों का जप करें। इससे जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलेगी।
मकर राशि
ब्लड मून मकर राशि के लिए मंगलकारी साबित हो सकता है। ऊर्जा के कारक मंगल देव मकर राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं। मंगल देव का संबंध रक्त से होता है। आसान शब्दों में कहें तो रक्त के कारक मंगल देव होते हैं। आपकी शक्ति में बढ़ोतरी होगी। आत्मबल में सुधार होगा। आपकी आवाज दुनिया सुनेगी। अपनी बात दूसरों के सामने रखें। विभिन्न क्षेत्रों के माध्यम से आप धन कमाने में सफल हो सकते हैं। हालांकि, आपको अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना होगा। ग्रहण के दौरान किसी से कहासुनी न करें। वाद-विवाद से दूर रहें।
मीन राशि
ब्लड मून मीन राशि के जातकों के लिए कई मामलों में शुभ साबित हो सकता है। आप अपने मकसद में कामयाब हो सकते हैं। आप एकांत जीवन जीने की कोशिश करेंगे। हालांकि, ग्रहण के दौरान आपमें क्रोध की अधिकता देखी जा सकती है। साथ ही आँखों की भी परेशानी होगी। आज प्रेम के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। ब्लड मून आपके लिए यात्रा के योग बना सकता है। आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। इसके लिए सतर्क रहें। भगवान विष्णु के नामों का जप करने से आपका उद्धार होगा। आपके सभी दुख दूर हो जाएंगे। आपके जीवन में सुखों का आगमन होगा।
यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: चंद्र ग्रहण के बाद इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, मानसिक तनाव से भी मिलेगा छुटकारा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।