25 नवंबर से अगहन शुरू: नौकरी में प्रमोशन से लेकर प्रॉपर्टी डील तक, 5 राशियों की झोली में गिरेंगी बड़ी खुशियां
25 नवंबर से शुरू हो रहे मार्गशीर्ष माह में ग्रहों की चाल से पांच राशियों के जीवन में खुशियां आएंगी। इस पवित्र माह में नौकरी में पदोन्नति, व्यापार में लाभ और वैवाहिक जीवन में मधुरता जैसे शुभ परिणाम मिलेंगे।

अगहन में किन राशियों को होगा आर्थिक लाभ? (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मेष को संतान, शिक्षा में सफलता, आर्थिक लाभ।
वृश्चिक को करियर में पदोन्नति, मान-सम्मान दिलाएगा।
कुंभ को वैवाहिक जीवन में मधुरता, व्यापार में मुनाफा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग का नौवां महीना मार्गशीर्ष होता है। इस माह को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। श्रीमद्भगवद्गीता में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि "मासानां मार्गशीर्षोऽहम्" अर्थात सभी महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं। मान्यता के अनुसार, इसी महीने में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।
इस पवित्र माह में श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना, पवित्र नदियों में स्नान-दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और साधक को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। हर माह में ग्रह अपनी चाल में बदलाव करते हैं, जिसका प्रभाव राशियों पर पड़ता और आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार बताते हैं कि मार्गशीर्ष माह में किन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां और क्या ग्रहों का प्रभाव पड़ेगा।
25 नवंबर से मार्गशीर्ष का पवित्र महीना आरंभ हो रहा है। इस माह ग्रहों की विशेष स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, जिससे कुछ विशेष राशियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों का आगमन होगा।
माह के प्रमुख ग्रहों की स्थिति (नवंबर अंत – दिसंबर 2026)
गुरु (बृहस्पति): सिंह राशि में गोचररत हैं।
शनि: मीन राशि में गोचररत हैं।
राहु-केतु: कुंभ और सिंह अक्ष पर स्थित हैं।
सूर्य और बुध: वृश्चिक से धनु राशि की ओर संचरण कर रहे हैं।
लकी राशियां: जिनके जीवन में आएंगी खुशियां
मेष राशि: पंचम भाव में गुरु का गोचर संतान पक्ष से शुभ समाचार, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में बड़ी सफलता देगा। आपके रुके हुए आर्थिक लाभ मार्गशीर्ष मास में पूरे होंगे।
मिथुन राशि: तीसरे भाव के गुरु और अनुकूल गोचर से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मीडिया, लेखन, व्यापारिक यात्राओं और नए संपर्कों से विशेष धन लाभ के योग बनेंगे।
वृश्चिक राशि: दशम भाव में गुरु का प्रभाव करियर में शानदार पदोन्नति और मान-सम्मान दिलाएगा। पिता की संपत्ति से जुड़े मामलों या रुके हुए सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु राशि: नवम (भाग्य) भाव में राशि स्वामी गुरु की उपस्थिति से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक यात्राओं, उच्च शिक्षा और किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समय अत्यंत श्रेष्ठ है।
कुंभ राशि: सप्तम भाव में गुरु की दृष्टि वैवाहिक जीवन में मधुरता और साझेदारी के व्यापार में बड़ा मुनाफा लेकर आएगी।
यह भी पढ़ें- शुक्र गोचर से धनु वालों की पूरी होंगी इच्छाएं, मकर को ऑफिस में मिलेगी नई पहचान, ऐसा रहेगा 6 राशियों का हाल
यह भी पढ़ें- 22 नवंबर को अपनी ही राशि तुला में प्रवेश करेंगे शुक्रदेव, पढ़ें मेष से कन्या तक किसे मिलेगा अपार धन लाभ