यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kamada Ekadashi पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, हीरे की तरह चमकेगी किस्मत
सनातन धर्म में एकादशी पर्व (Kamada Ekadashi 2025 Date) का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी ...और पढ़ें

HighLights
- कामदा एकादशी चैत्र महीने में मनाई जाती है।
- इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
- विष्णु जी की पूजा करने से दुखों का नाश होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार 08 अप्रैल को कामदा एकादशी है। यह पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।
.jpg)
ज्योतिषियों की मानें तो कामदा एकादशी के दिन रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की हर एक मनोकामना समय के साथ अवश्य ही पूरी होगी। अगर आप भी लक्ष्मी नारायण जी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो कामदा एकादशी के दिन पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप अवश्य ही करें।
यह भी पढ़ें: कामदा एकादशी पर करें तुलसी के ये उपाय, चमक जाएगी फूटी किस्मत
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक कामदा एकादशी पर 'ऊँ श्री प्रभवे नम: और ॐ महाकन्यायै नमः' मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक कामदा एकादशी के दिन 'ऊँ श्री सुरेशाय नम: और ॐ महादेव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक पूजा के समय 'ऊँ श्री कमलनयनाय नम: और ॐ त्रिपुरायै नमः' मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक कामदा एकादशी तिथि पर 'ऊँ श्री धनंजाय नम: और ॐ कामाक्ष्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक कामदा एकादशी के दिन 'ऊँ श्री कृष्णाय नम: और ॐ देव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक एकादशी के दिन पूजा के समय ' ऊँ श्री विष्णवे नम: और ॐ परमायै नमः' मंत्र का जप करें।
- तुला राशि के जातक लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ श्री भूभवे नम: और ॐ देवमात्रे नमः मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय 'ऊँ श्री प्रजापतये नम: और ॐ मोहिन्यै नमः'मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक सुखों में वृद्धि पाने के लिए 'ऊँ श्री उपेन्द्राय नम: और ॐ चन्द्रिकायै नमः' मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक एकादशी के दिन 'ऊँ श्री शत्रुजिते नम: और ॐ हरिप्रियायै नमः' मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा के समय 'ऊँ श्री माधवाय नम: और ॐ पार्वत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक पूजा के समय 'ऊँ श्री हिरण्यगर्भाय नम: और ॐ सिद्धलक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi पर रवि योग समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी योग, बनेंगे सारे बिगड़े काम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
