विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिथि नहीं, एक दिव्य देवी हैं एकादशी, कैसे भगवान विष्णु के शरीर से हुआ जन्म और क्यों शुरू हुई व्रत की परंपरा

Published: Sat, 28 Nov 2026 01:00 PM (IST)

सनातन धर्म में एकादशी को भगवान विष्णु के शरीर से प्रकट हुई एक दिव्य देवी माना जाता है, जिनका प्राकट्य धर्म की रक्षा के लिए हुआ था। पौराणिक कथा के अनुसार, देवी एकादशी ने मुर नामक राक्षस का वध किया, जिसके बाद भगवान विष्णु ने उन्हें वरदान दिया और एकादशी व्रत की परंपरा शुरू हुई।

एक महाशक्तिशाली देवी हैं एकादशी (Picture Credit- AI Generated)

एक महाशक्तिशाली देवी हैं एकादशी (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. एकादशी को भगवान विष्णु के शरीर से प्रकट हुई देवी माना जाता है।

  2. देवी एकादशी ने मुर राक्षस का वध कर देवताओं को बचाया था।

  3. भगवान विष्णु ने एकादशी को व्रत का वरदान दिया, जिससे परंपरा शुरू हुई।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में एकादशी व्रत को अधिक फलदायी माना जाता है। इस व्रत को हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक एकादशी व्रत करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।

बहुत ही कम लोगों को इस बात के बारे में पता होगा कि एकादशी भगवान श्रीहरि विष्णु के दिव्य शरीर से प्रकट हुई एक अत्यंत शक्तिशाली और तेजस्वी देवी हैं। इससे जुड़ी कथा का वर्णन पद्म पुराण और ब्रह्मांड पुराण में मिलता है। पौराणिक कथा के अनुसार, धर्म की रक्षा करने के लिए देवी एकादशी का प्राकट्य हुआ था। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर कैसे हुआ था देवी एकादशी (Devi Ekadashi Birth Story) का प्राकट्य?

श्रीहरि के तेज से जन्मी देवी हैं एकादशी

पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन समय में मुर नाम का एक शक्तिशाली राक्षस था। उसने अपनी शक्ति की वजह से स्वर्ग लोक पर अधिकार कर लिया था। उसके अत्याचार से परेशान होकर देवराज इंद्र और सभी देवता महादेव की शरण में पहुंचे। उन्होंने महादेव को मुर राक्षस के बारे में बताया। शिव जी ने उन्हें भगवान विष्णु की मदद लेने के लिए कहा।

इसके बाद सभी देवता अपनी और धर्म की रक्षा के लिए भगवान विष्णु की शरण में पहुंचे। देवताओं की बात सुनकर भगवान विष्णु मुरासुर से युद्ध करने पहुंचे। जब युद्ध की शुरुआत हुई, तो कुछ समय के लिए भगवान विष्णु विश्राम करने के लिए एक गुफा में चले गए। गुफा में राक्षस मुर भी पहुंच गया। जब उस राक्षस ने विष्णु जी पर हमला किया, तो प्रभु के तेज से एक तेजस्वी देवी प्रकट हुईं। उनके हाथों में कई शस्त्र मौजूद थे। इसके बाद देवी ने मुर का वध किया।

इस तरह हुई एकादशी व्रत की शुरुआत

मुर का अंत होने के बाद जब भगवान विष्णु निद्रा से जागे, तो उन्होंने देखा कि उनके सामने एक दिव्य देवी खड़ी हैं। प्रभु उस देवी की वीरता को देख अत्यधिक प्रसन्न हुए और उनसे वरदान मांगने के लिए कहा। तब देवी ने भगवान विष्णु से कहा कि जिस दिन मेरी उत्पत्ति हुई है, उस दिन जो भक्त सच्चे मन से व्रत करेगा, उसे जीवन में सभी पापों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होगी।

तब भगवान श्रीहरि विष्णु ने प्रसन्न होकर देवी एकादशी को यह वरदान प्रदान किया। धार्मिक मान्यता है कि इसी के बाद से एकादशी व्रत रखने की पावन परंपरा प्रारंभ हुई।

यह भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi 2026: शंख और घंटी से ही क्यों जागते हैं विष्णु जी? रहस्य जानकर आप भी बोलेंगे 'जय श्रीहरि'

यह भी पढ़ें- भगवान विष्णु के प्रसाद में मिल जाएं ये 3 चीजें तो तुरंत कर लें ग्रहण, जीवन में बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।