वैसे तो महिलाओं की कुर्तियों में विभिन्न डिजाइन आते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बॉडी के अनुसार कौन से डिजाइन वाला कुर्ता सेट अच्छा हो सकता है। इसलिए, यहां आपको महिलाओं के लिए सबसे अच्छे Designs वाली Kurti के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है, जिन्हें पहनकर एक अलग से क्लासी और रॉयल लुक मिलता है। इन कुर्ती डिजाइन में विभिन्न पैटर्न मिलेंगे, जिन्हें आप अपने अनुसार चुन सकती हैं। स्टाइल स्ट्रीट के ज्यादा विकल्प देखने के लिए यहां क्लिक करें। इसके अलावा, महिलाओं की इन कुर्तियों में कई अलग-अलग साइज और कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी बॉडी के अनुसार चुन सकती हैं।
कितने प्रकार की होती हैं कुर्ती डिजाइन?
स्ट्रेट कट कुर्ती- सिंपल और स्ट्रेट कट कुर्ती सभी प्रकार की महिलाओं पर जंचती है। बस इसकी फिटिंग का ख्यान रखना बेहद जरूरी है, जैसे कि पियर शेप बॉडी पर वेस्टलाइन लूज रखें। वहीं ट्राएंगल शेप बॉडी पर नेकलाइन को छोटा रखना चाहिए।
ए लाइन वाली कुर्ती - ए लाइन वाली कुर्ती भी हर बॉडी टाइप पर सूट करती है। साथ ही इसे पहनकर आप काफी खूबसूरत भी लगेंगी। बस कुर्ती की लेंथ का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
नायरा कट कुर्ती - Naira Cut कुर्ती दिखने में बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत है, जिसमें कुर्ती का निचले किनारे पर कट होता है। इस तरह की कुर्ती हमेशा ट्रेंड में बनी रहती है। यह कुर्ती स्टाइल स्टाइलिश और फैशन फॉरवर्ड है और इसे विभिन्न अवसरों पर पहना जा सकता है।
अनारकली कुर्ती - अनारकली कुर्ता सेट में काफी घेर होता है, जिसकी वजह से इसे कैरी करना काफी आसान होता है।
पाकिस्तानी कुर्ता सेट - पाकिस्तानी Kurta सेट को काम करने वाली महिलाओं से लेकर बॉलीवुड की प्रसिद्ध एक्ट्रेस भी पहनती है, क्योंकि इन पर खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है।
वुमन कुर्ती में कौन सा नेक डिजाइन मिलता है?
बात अगर महिलाओं के नेक डिजाइन की हो तो इन कुर्ती सेट में गोलाकार गर्दन और वी नेक मिलता है, जिसकी वजह से इन्हें कैरी करना बेहद आसान है। इस तरह के नेक वाली कुर्तियों का डिजाइन ट्रेंड में हमेशा बना रहता है। वी नेक में आने वाली कुर्तियों की बात करें, तो यह गर्दन को लंबा करता है और स्लमिंग प्रभाव देता है। इसके अलावा, गोलाकार में आने वाली कुर्तिया महिलाओं के लुक को क्लासिक और बहुमुखी बनाता है, जो हर किसी पर अच्छा लगता है। बोट नेक वाले कुर्ता सेट कंधे और गर्दन को अच्छी तरह से दिखाते हैं। अगर आप भी एक आरामदायक और लंबे समय तक कैरी करने वाला वुमन कुर्ता लेना चाहती है, तो यहां बताए गए विकल्पों पर विचार कर सकती हैं। इसी वजह से यहां उन कुर्तियों के ऑप्शन को लिस्ट किया गया है, जो ट्रेंड में तो बने रहते हैं, साथ ही लुक को भी क्लासी और स्टाइलिश बनाए रखते हैं।
किस-किस फैब्रिक में मिलती हैं स्टाइलिश कुर्तियां
कुर्ती पहनने से पहले अगर फेब्रिक कंफर्टेबल हो तो इसे आसानी से लंबे समय तक पहना जा सकता है। ऐसे में अगर किसी खास अवसर पर स्टाइलिश कुर्ती आपकी सुंदरता में चार चांद लगा सकती हैं। ये स्टाइलिश कुर्तियां कई अलग-अलग तरह के फेब्रिक में देखने को मिल जाती है। इसमें विस्कोज, कॉटन, सिल्क, लिनन, और रियॉन जैसे कई बेहतर विकल्प देखने को मिल सकते हैं। जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से पहन सकती हैं। कई महिलाएं शादी या त्योहार पर सिल्क, शिफोन, और वेलवट की स्टाइलिश कुर्ती पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। मौसम के अनुसार भी महिलाएं अलग-अलग फेब्रिक के हिसाब से स्टाइलिश कुर्ती कैरी करती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।