शारदीय नवरात्रि 2025 का शुभारंभ हो चुका है और आज यानी 22 सितंबर सोमवार नवरात्रि का पहला दिन है। इस दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप यानी मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन भक्त कलश स्थापना करते हैं और मां से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के पहले दिन सफेद वस्त्र पहनकर मां की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि सफेद रंग शांति, पवित्रता और नई शुरुआत का प्रतीक होता है। इसलिए आज यहां हम आपको सफेद रंग की डिजाइनर साड़ियों के कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप चाहे तो अपने लिए चुन सकती हैं। इन साड़ियों को पूजा के अलावा आप चाहे तो गरबा या पंडाल पूजा के दौरान भी पहन सकती हैं। तो आइए बिना किसी देरी इन साड़ियों के बारे में नीचे विस्तार से जानते हैं, ताकि आप भी अपने लिए एक सही विकल्प चुन सकें।
वहीं अगर आपको साड़ी के अलावा सूट या फैशन से जुड़ी कोई अन्य चीजों की जानकारी प्राप्त करनी हो, तो आप स्टाइल स्ट्रीट की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।