बहन के संगीत फंक्शन के लिए होना है रेडी? तो इन ड्रेस पर डाले एक नजर

क्या आप भी अपनी बहन के संगीत फंक्शन में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा आउटफिट लेना चाहिए? तो यहां हम आपको संगीत फंक्शन के लिए 5 बेहद खूबसूरत आउटफिट के विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप चाहे तो अपनी पसंद अनुसार चुन सकती हैं।
बहन के संगीत फंक्शन के लिए ड्रेस

क्या आपने भी अभी तक अपनी बहन के संगीत फंक्शन के लिए आउटफिट नहीं चुना है? क्या आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि संगीत फंक्शन में ऐसा क्या पहने जिससे सबकी नजर आप पर हो? तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध 5 बेहद खूबसूरत आउटफिट के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इन आउटफिट को हमने इसलिए चुना है, क्योंकि अमेजन पर इन्हें यूजर्स द्वारा काफी बढ़िया रेटिंग व रिव्यू प्राप्त है। सबसे खास बात इनका फैब्रिक काफी हल्का व आरामदायक है, जिससे संगीत जैसे फंक्शन में आप इन्हें लंबे समय तक आसानी से पहन सकती हैं। वहीं डिजाइन की बात करें, तो इन पर किया गया सीक्विन, जरी और एम्ब्रॉयडरी वर्क इन्हें बेहद खास बनाता है। नीचे दिए गए लिस्ट में आपको लहंगा-चोली और बॉलीवुड स्टाइल कुर्ती विद लहंगा सेट देखने को मिलेगा। तो आइए आपको इन आउटफिट्स के बारे में नीचे विस्तार से बताते हैं।

वहीं अगर आप संगीत फंक्शन के लिए ज्वेलरी या साड़ी आदि जैसे विकल्प देखना चाहती हैं, तो स्टाइल स्ट्रीट की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकती हैं।

  • Zeel Clothing Women's Georgette Semi-Stitched Sequins Thread Embroidered Designer Lehenga Choli

    अगर आप भी अपनी बहन के संगीत के लिए एक खूबसूरत आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो यह लहंगा चोली एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह लहंगा-चोली जॉर्जेट फैब्रिक से बना हुआ है। हालांकि, इसका दुपट्टा सॉफ्ट नेट फैब्रिक से बना हुआ है और यह कैरी करने में आरामदायक होता है। इस लहंगे में कैंकन की लेयरिंग भी दी गई है, जिससे इसे पहनने पर अच्छी-खासी फ्लेयर और वॉल्यूम मिलती है। यह सेमी-स्टीच्ड डिजाइन में आता है यानी आप इसे अपनी फिटिंग के अनुसार सिलवा सकती हैं। लहंगा, ब्लाउज और दुपट्टा तीनों पर सिल्क थ्रेड और सिकलिन एम्ब्रॉयडरी का काम किया हुआ है, जो इसे आकर्षक लुक देता है। वहीं इसका ब्लू कलर इसे अधिक खूबसूरत बनाता है। आप इस ब्लू लहंगे को सिल्वर ज्वेलरी के सात पेयर कर सकती हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा।

    01
  • Zeel Clothing Women's Faux Silk Dress Material Semi-Stitched Lehenga Choli

    संगीत फंक्शन के लिए यह लहंगा चोली भी एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसका येलो कलर इसे संगीत और हल्दी दोनों फंक्शन के लिए परफेक्ट चॉइस बनाता है। यह लहंगा-चोली सेट फॉक्स सिल्क मटेरियल से बना हुआ है, जो देखने में काफी चमकदार लगता है और पहनने में भी काफी आरामदायक और हल्का होता है। इसके साथ आने वाला दुपट्टा सॉफ्ट नेट का बना हुआ है, जिससे इस दुपट्टा भी कैरी करना आसान होता है। इस पर जरी, थ्रेड और एम्ब्रॉयडरी का काम किया हुआ है, जो इस लहंगे की खूबसूरत में को दोगुना करता है। यह सेमी-स्टीच्ड लहंगा-चोली है यानी आपको इसे अपने साइज अनुसार सिलवाना होता है।

    02
  • TILKI FASHION Kurti With lehenga And Dupatta Set Bollywood Style Embroidery lehenga Choli

    अगर आप भी अपनी बहन के संगीत में कुछ अलग और यूनिक पहनना चाहती हैं, तो बॉलीवुड स्टाइल यह कुर्ती लहंगा सेट आपको जरूर पसंद आ सकता है। यह एक बेहद आकर्षक आउटफिट है। इस सेट में लहंगा के साथ कुर्ती और दुपट्टा मिलता है, जिस पर भारी थ्रेड व सीक्विन का काम किया हुआ है। यह सेमी-स्टिच्ड डिजाइन में आता है यानी आपको इसे अपने अनुसार फिटिंग करवाना होता है। यह सेट चिनॉन सिल्क फैब्रिक से बना हुआ है, जो पहनने में काफी हल्का और आरामदायक होता है। वहीं इसकी ग्लॉसी फिनिश इसे अधिक आकर्षक बनाती है। इसके दुपट्टे पर भी भारी थ्रेड और सीक्विन का काम किया हुआ है। आप इस आउटफिट के साथ हैवी ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं। जैसे - चौड़े कंगन पहन सकती हैं, भारी झुमके पहन सकती हैं।

    03
  • Zeel Clothing Women's Sequins Zari Embroidered Georgette Semi Stitched Lehenga Choli

    संगीत फंक्शन के लिए यह लहंगा-चोली भी बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यह आउटफिट जॉर्जेट फैब्रिक से बना हुआ है यानी इसका लहंगा और ब्लाउज दोनों जॉर्जेट फैब्रिक से बना है और दुपट्टा सॉफ्ट नेट मटेरियल से तैयार किया गया है। इस पूरे आउटफिट पर आपको जरी और सीक्विन का काम देखने को मिलेगा, जो इसे आकर्षक और चमकदार बनाता है। यह सेमी-स्टीच्ड डिजाइन में आता है यानी आप इसे अपने साइज के हिसाब से सिलवा सकती हैं। आप इस लहंगा सेट पर हल्की या फिर भारी ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं। दोनों तरह की ज्वेलरी इस आउटफिट पर शानदार लगेगी। बता दें कि यह लहंगा-चोली पहनने में काफी हल्का और आरामदायक है, जिससे इसे लंबे समय तक पहनना आसान होता है।

    04
  • Zeel Clothing Women's Silk Embroidered Semi-Stitched Lehenga Choli for Women

    गुलाबी कलर का यह लहंगा-चोली बेहद खूबसूरत है, जिसे आप अपनी बहन के संगीत फंक्शन के लिए चुन सकती हैं। यह सेट सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया है, जिसकी चमक इसे आकर्षक बनाती है और यह पहनने में भी काफी हल्का व आरामदायक होता है, जिससे आप इसे लंबे समय तक बिना किसी परेशानी पहन सकती हैं। इस पर थ्रेड एम्ब्रॉयडरी और जरी व सीक्विन्स का काम किया गया है, जो इसे हर अवसर के लिए खास बनाती है। यह सेमी-स्टीच्ड डिजाइन में आता है यानी आपको इसे अपने साइज अनुसार सिलवाना होता है। इस लहंगा सेट पर भारी ज्वेलरी जैसे चोकर, बड़े कंगन व झुमके काफी बढ़िया लगेंगे।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • संगीत फंक्शन के लिए किस कलर का आउटफिट सबसे ज्यादा ट्रेंड में है?
    +
    संगीत फंक्शन के लिए इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में गोल्ड, लैवेंडर, वाइन, पेस्टल पिंक और येलो कलर है। ये कलर काफी ज्यादा आकर्षक लगते हैं।
  • संगीत ड्रेस के साथ कौन-सी ज्वेलरी पहननी चाहिए?
    +
    देखिए वैसे तो हर आउटफिट पर अलग-अलग प्रकार की ज्वेलरी बढ़िया लगती है। आप मिनिमल ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं, जैसे - छोटे झुमके, हल्का नेकपीस आदि।
  • संगीत ड्रेस के साथ किस तरह का मेकअप सही रहता है?
    +
    संगीत ड्रेस के साथ आप न्यूड मेकअप कर सकती हैं। न्यूड मेकअप हर आउटफिट पर बेहतरीन लगता है और संगीत फंक्शन के हिसाब से यह सही भी माना जाता है।