क्या आपको अपने ऑफिस में अन्य महिलाओं से अलग और स्टाइलिश दिखता है? तो आप अपने रोजाना के लुक को बेहतर बनाने के लिए शॉर्ट कुर्ती का चयन कर सकती हैं। अक्सर कामकाजी महिलाओं को गर्मी के मौसम के दौरान समझ नहीं आता है, कि वो ऑफिस जाने के लिए कौन-से कपड़े पहने और कौन-से नहीं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि महिलाओं को ऑफिस में 8-9 घंटे बिताने होते हैं, जहां के लिए उन्हें एकदम आरामदायक कपड़े चाहिए होते हैं, जिससे वो आराम से अपना ऑफिस का कार्य पूरा कर सकें। गर्मी के मौसम में जितने हल्के कपड़े पहने जाएं उतना आराम रहता है और ऐसे वातावरण में भी शॉर्ट Kurti Design एकदम उपयुक्त रहती है। शॉर्ट कुर्ती खूबसूरत पैटर्न और रंगों के विकल्प में मिल जाती हैं, जिन्हें हर उम्र की महिला स्टाइल कर सकती हैं। यहां ऑफिस में पहनने के लिए आरामदायक और मॉर्डन डिजाइन वाली कुर्ती का कलेक्शन मिल जाएगा, जिसे अपनी पसंद के आधार पर अपने स्टाइल स्ट्रीट में शामिल कर सकती हैं।
ऑफिस में कैसी शॉर्ट कुर्ती पहननी चाहिए?
आरामदायक परिधान के मामले में शॉर्ट कुर्ती एक अच्छा विकल्प मानी जा सकती हैं, लेकिन जब इन्हें ऑफिस में पहनना हो, तो कुछ ऐसी शॉर्ट कुर्तियां पहननी चाहिए, जो ज्यादा चमकधमक की ना हों। अगर आप ऑफिस में सबसे अलग और आकर्षक लुक पाना चाहती हैं, तो सिंपल के साथ फ्लोरल या फिर अन्य प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती पहन सकती हैं। ऐसा नहीं है, कि सिंपल कुर्ती के साथ आपको वैराइटी नहीं मिलेगा, ऐसा ना सोचें। दरअसल, शॉर्ट कुर्ती कई प्रकार की होती हैं, जिनमें से आप Office Wear Kurti के लिए ए-लाइन, स्ट्रैटकट, अनारकली, फ्रॉक स्टाइल, अंगराखा और ट्यूनिक आदि प्रकार की कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। सॉलिड के अलावा अगर आपको प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती पहननी हैं, तो आप डेनिम, फ्लोरल, ब्लॉक प्रिंट या फिर कढ़ाईदार भी। इन सभी कुर्ती को जींस, पैंट और ट्राउजर के साथ ऑफिस में स्टाइल कर सकती हैं।