Krishna Janmashtami 2025 पर राजपूती ड्रेस डिज़ाइन के साथ त्योहार मनाएं और भी खास

कृष्ण जन्माष्टमी 2025 पर पारंपरिक राजस्थानी राजपूती पोशाक पहने। घाघरा, ओढ़नी और कांचली के शाही अंदाज़ से पाएं राधा जैसा रूप और मनाएं त्योहार शान के साथ।
Krishna Janmashtami 2025 पर राजपूती ड्रेस डिज़ाइन

इस कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के पावन अवसर पर आप राजस्थानी पारंपरिक पोशाक में सज-धजकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होना चाहती हैं। इस खास दिन के लिए खूसबूरत सी राजस्थानी पोशाक चाहिए। स्टाइल स्ट्रीट पेज पर अमेजन पर मौजूद टॉप 5 राजस्थानी पोशाक मिल रही है, जो बेहद सुंदर है। राजस्थानी पोशाकें अपनी रॉयल कढ़ाई, भारी गोटा-पत्ती वर्क, चमकदार रंगों और पारंपरिक डिज़ाइन के कारण पूरे देश में लोकप्रिय हैं।

राजपूती ड्रेस में आमतौर पर ओढ़नी, कुर्ती (कांचली) और घाघरा शामिल होता है, जिसे ज़री, मिरर वर्क और बंधेज जैसे डिज़ाइनों से सजाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन आप इन पारंपरिक पोशाक को पहनकर मंदिरों में झांकियां सजाने, भजन-कीर्तन करने और पूजन में भाग लेने जाती हैं। 2025 में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त को मनाया जाएगा। ऑनलाइन ये राजस्थानी राजपूती पोशाक कई रेंज में मौजूद हैं, जिनको आप अपनी पसंद और बजट के  अनुसार ले सकती हैं। 

राजस्थानी पोशाक को जन्माष्टमी के लिए कैसे स्टाइल करें?

जन्माष्टमी 2025 के शुभ अवसर पर महिलाएं पारंपरिक राजपूती घाघरा, कांचली और ओढ़नी पहनकर राधा रानी जैसा रूप धारण करती हैं। आप अपने पहनावे को और भी खास बनाने के लिए चटक रंगों जैसे लाल, गुलाबी, पीला या हरा चुन सकती हैं, जिन पर गोटा-पत्ती, मिरर वर्क या बंधेज डिज़ाइन हो। स्टाइलिंग के लिए भारी चांदी या कुंदन ज्वेलरी जैसे बोरला, नथ, चूड़ा, कड़े और कमरबंद पहनें। बालों में जूड़ा या ब्रेड के साथ गजरा लगाएं और राजस्थानी फुटवेयर (मोजड़ी) पहनना न भूलें। मेकअप में हल्का काजल, बिंदी और सिंपल लिपशेड इस लुक को पूरा करते हैं।

आप चाहें तो पोशाक के साथ एक छोटी बाँसुरी या मुकुट लेकर राधा-कृष्ण थीम को और भी सुंदर बना सकती हैं। इस तरह आप सांस्कृतिक और स्टाइलिश दोनों दिख सकती हैं।

  • SHYAMLATA Latest Heavy Embroidery Work

    इस जन्माष्टमी पर पारंपरिक सुंदरता और शाही अंदाज़ के लिए आप इस राजस्थानी पोशाक को पहन सकती हैं। यह खूबसूरत राजस्थानी पोशाक महिलाओं के लिए खासतौर पर डिज़ाइन की गई है, जिसमें शिमर सिल्क फैब्रिक का उपयोग किया गया है। पोशाक पर किया गया हैवी एंब्रॉयडरी वर्क और स्टोन वर्क इसे और भी सुंदर बनाते हैं। इसमें आपको सेमी-स्टिच्ड लेहंगा मिलता है, जो 2.70 मीटर फ्लेयर, 42 इंच वेस्ट, 45 इंच हाइट के साथ आता है। वहीं 2.10 मीटर का अनस्टिच्ड ब्लाउज़ और 2.50 मीटर का दुपट्टा और एक इनर कपड़ा भी साथ में दिया है। इसका शाही पर्पल रंग जन्माष्टमी जैसे शुभ पर्व के लिए एकदम बढ़िया विकल्प है। 

    01
  • Rajputi Rajasthani Poshak (Red)

    यह लाल रंग की राजस्थानी पोशाक लेहंगा, कुर्ती, कांचली और ओढ़नी के चार हिस्सों में आती है, जो इसे एक शाही और सांस्कृतिक रूप देती है। कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के शुभ अवसर पर इस पारंपरिक राजस्थानी पोशाक को पहनकर आप खूबसूरती का केंद्र बन सकती हैं। इस उत्सव के लिए राजपूती ड्रेस डिज़ाइन में खासतौर पर पारंपरिक स्टोन वर्क किया गया है। इस पोशाक का लेहंगा 5 मीटर, कुर्ती और कांचली मिलाकर 3 मीटर, तथा ओढ़नी 3 मीटर की लंबाई में आती है, जिससे पहनने पर सुंदर लुक मिलता है। यह ड्रेस फ्री साइज में है, जिससे इसे किसी भी साइज की महिला आराम से पहन सकती है। 

    02
  • SHYAMLATA Latest Rajputi Poshak For Women

    कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के पावन अवसर पर पारंपरिक और शाही लुक के लिए आप इस लेटेस्ट हैवी एंब्रॉयडरी वर्क वाली राजपूती पोशाक को ले सकती हैं। यह पोशाक शिमर सिल्क मटेरियल से बनी है, जिसमें सुंदर फ्लोरल एंब्रॉयडरी, डिज़ाइनर ओढ़नी, और गोल गला (राउंड नेक) वाली कांचली शामिल है। यह राजस्थानी मारवाड़ी घाघरा स्टाइल पोशाक पहनने में आरामदायक है। इस पोशाक में लेहंगा, कुर्ती, कांचली और ओढ़ना चार भाग आते हैं। इसका एंब्रॉयडरी और स्टोन वर्क पोशाक को राधा रानी जैसे लुक के लिए बढ़िया विकल्प बनाता है। वहीं इसका मुलायन और आरामदायक कपड़ा रंग नहीं छोड़ता है। 

    03
  • Coler Women's Rajputi Lehenga Choli

    इस जन्माष्टमी पर अगर आप कुछ खास पहनना चाहती हैं तो यह राजस्थानी राजपूती पोशाक आपकी खूबसूरती और पारंपरिकता में निखार ला देगी। इसका फिरोजी रंग उत्सव के लिए बहुत ही बढ़िया है। हालांकि इस पोशाक में आपको 5 और रंग के विकल्प मिल जायेंगे। यह ड्रेस शिमर सिल्क फैब्रिक से बनी है, जिसमें हैवी एंब्रॉयडरी और स्टोन वर्क किया गया है। यह एक सेमी स्टिचेड सेट है, जिसमें 2.70 मीटर फ्लेयर वाला सेमी-स्टिच्ड लेहंगा, 2.10 मीटर लंबाई का अनस्टिच्ड ब्लाउज़, 2.50 मीटर लंबा दुपट्टा और इनर शामिल है। इसका U-नेक डिजाइन और पारंपरिक राजपूती पैटर्न, राधा रानी जैसे लुक के लिए शानदार विकल्प है। 

    04
  • Women Rajputi Poshak Lehenga Choli

    इस पोशाक को खासतौर पर मारवाड़ी और राजपूती परंपरा को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, जो जन्माष्टमी जैसे त्योहार के लिए शानदार पसंद है। यह पोशाक जॉर्जेट मटेरियल से बनी है, जिसमें जाल वीविंग वर्क किया हुआ है और इसका फिनिश टाइप अनस्टिच्ड है, जिससे आप इसे अपनी पसंद के अनुसार सिलवा सकती हैं। पीले रंग की यह पोशाक राधा रानी की भक्ति और श्रीकृष्ण के प्रेम का प्रतीक मानी जाती है। इसे पहनकर आप बेहद खूबसूरत लुक पा सकती हैं। यह राजस्थानी पोशाक पहनने में आरामदायक है। 

    05

राजपूती पोषाक में जन्माष्टमी के लिए कौन से रंग उपयुक्त हैं?

जन्माष्टमी के लिए ये रंग राजस्थानी पोशाक के लिए बढ़िया है - 

गुलाबी - सौम्यता और प्रेम का प्रतीक है गुलाबी रंग। राधा रानी का प्रिय रंग माना जाता है। 

पीला (होल्कर या बसंती) - श्रीकृष्ण का रंग भक्ति और शुभता को दर्शाता है।

लाल - शक्ति, समर्पण और उत्सव का भाव प्रकट करता है।

नीला - कृष्ण का गहराई और शांति का प्रतीक है।

हरा - ताजगी, समृद्धि और मंगल का संकेत है।

क्रीम या सफेद रंग पवित्रता और सरलता दर्शाता है।

इन रंगों के साथ गोटा-पट्टी या मिरर वर्क की कढ़ाई राजपूती पोशाक को और भी खास बना देती है।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • राजस्थानी पोशाक में कौन से रंग जन्माष्टमी के लिए शुभ माने जाते हैं?
    +
    राजस्थानी पोशाक में लाल, पीला, और हरा रंग जन्माष्टमी के लिए शुभ माने जाते हैं।
  • क्या जन्माष्टमी पर राजपूत महिलाएं केवल पोशाक ही पहनती हैं?
    +
    जी नहीं, जन्माष्टमी पर राजपूत महिलाएं अन्य पारंपरिक कपड़े भी पहन सकती हैं, लेकिन पोशाक एक लोकप्रिय विकल्प है।
  • राजस्थानी पोशाक को जन्माष्टमी के लिए कैसे स्टाइल करें?
    +
    आप राजस्थानी पोशाक को जन्माष्टमी पर पारंपरिक आभूषणों और मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।