अगर किसी दोस्त या फिर घर की शादी में भी आपको सबसे अलग दिखना है तो उसके लिए अहम है कि आप अपने लिए सही आउटफिट का चुनाव करें। वहीं स्टाइल और आराम दोनों से अगर आपको समझौता नहीं करना है तो फिर Wedding Suits का ये कलेक्शन आपके लिए एकदम बढ़िया रहने वाला है। ग्रीन, ब्लू, रेड और रोज पिंक के साथ ब्लू जैसे ट्रेंडी कलर में आने वाले इन सूट को आप शादी के हर फंक्शन में पहन सकती हैं। इनमें कढ़ाई का काम दिया गया है जो इन्हें एक Designer ऑप्शन बनाता है। कॉटन, सिल्क, जॉर्जेट और साटिन के साथ सिल्क विस्कोस जैसे फैब्रिक का प्रयोग करके तैयार किए गए ये सूट न सिर्फ दिखने में सुदंर हैं बल्कि पहनने में भी आरामदायक रहने वाले हैं। इन सूट सेट में हर फंक्शन में आपका लुक सबसे अलग लगने वाला है। अपने स्टाइल में एक क्लासी टच जोड़ने के लिए आप इन्हें हील्स, बड़े झुमके और नेकपीस तक के साथ पेयर कर सकती हैं।
शादियों में जाना है? तो यहां देंखें Wedding Suits का कलेक्शन, बड़े दिन के लिए हो तैयार

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
GoSriKi Womens Cotton Blend Embroidered Kurta Set
ब्लू कलर के डिजाइन में आने वाले इस सूट सेट में आपको 90% रेयॉन और 10% कॉटन का फैब्रिक मिल जाता है, जिसके तहत इसे आरामदायक एहसास के साथ पहना जा सकता है। शादी या फंक्शन में पहनने के लिए ये उपयुक्त रहें इसलिए इसमें धागे से कढ़ाई का काम किया गया है। इसको आप गोल्डन कलर के झुमके और हील्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं रेगुलर स्टाइल के साथ आपको बढ़िया फिटिंग तो मिल ही जाएगी, इसके साथ ही राउंड नेक डिजाइन में आने के चलते आपको नेकलेस पहनने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी मदद से आपको क्लासी लुक आसानी से मिल सकता है। डिजाइनर सूट में ¾ साइज की आस्तीन दी गई है। ये आपको अलग-अलग साइज के साथ पिंक, पर्पल और ब्लैक जैसे ट्रेंडी शेड में देखने को मिल जाएगा, जिसका चुनाव अपनी पसंद के अनुसार कर सकती हैं। इस सूट सेट की खास बात ये है कि इसके दुप्ट्टे पर भी कढ़ाई का काम किया गया है।
KLOSIA Anarkali Kurta and Pant Set with Dupatta
शादी में या फंक्शन में आपने भी देखा होगा कि ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां अनारकली सूट पहनना पसंद करती हैं, ऐसे में इस बार आप भी इस Designer Suit को एक मौका दें। ये ग्रीन कलर के शेड में आ रहा है, जिसके चलते इसे महेंदी के फंक्शन में कैरी करके आप अपने लुक को सबसे अलग बना सकती हैं। अनारकली स्टाइल के कुर्ते के साथ आपको पैंट और दुप्ट्टा भी मिल जाएगा। इतना ही नहीं सॉलिड पैटर्न के साथ कढ़ाई का काम इसके स्टाइल में चार चांद लगा देता है। इसमें राउंड नेक का डिजाइन मिल जाता है। वहीं ये सूट आपको पर्पल, ऑरेंज और रेड जैसे शेड में देखने को मिल रहा है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Miss Ethnik Women's Kurta Palazzo Set
अगर आप अपने कुर्ता सेट के कपड़े को अपनी पसंद में सिलवाना चाहती हैं, तो ये कुर्ता प्लाजो सूट आपके लिए ही बना है। इसमें जॉर्जेट और साटिन का फैब्रिक दिया गया है जो इसे शादी या फंक्शन में पहनने के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाता है। इसको डिजाइनर टच देने के लिए पूरे सेट पर हैवी कढ़ाई के साथ फ्लोरल डिजाइन दिया गया है। इसमें ब्लैक, ब्लू और मैरून जैसे शेड भी मिल जाएंगे। महेंदी के फंक्शन या फिर शादी तक में कैरी करने के लिए एकदम बढ़िया डिजाइन के साथ आने वाला यह सूट सेट सेमी स्टिच टॉप के साथ आ रहा है, वहीं इसमें बॉटम आपको पहले से ही स्टिच मिल जाएगा। इसके दुप्ट्टे को फॉक्स जॉर्जेट का प्रयोग करके तैयार किया गया है।
MOKOSH Women's Silk Anarkali & Pant with Dupatta Set
शादी में जाना है लेकिन चमक दमक वाले कपड़े नहीं पहनने हैं? तो हमारे डिजाइनर वेडिंग सूट के कलेक्शन में आपके लिए ये सिंपल डिजाइन वाला विकल्प भी है। ये रोज पिंक कलर में आ रहा है और इसमें सिल्क का फैब्रिक दिया गया है जो लुक को सिंपल बनाने के साथ एकदम क्लासी लुक देता है। इसमें आपको अनारकली स्टाइल के साथ पैंट और दुपट्टा भी मिल रहा है। स्मॉल से लेकर 2XL तक के साइज में आने वाले इस सूट में आपको राउंड नेक के साथ पूरी आस्तीन का डिजाइन मिल जाएगा। वहीं इसके गले पर सिल्वर कलर से कढ़ाई का काम किया गया है, इसके साथ ही दुपट्टे पर भी आपको हल्की कढ़ाई का काम देखने को मिल जाएगा। सॉलिड पैटर्न के साथ इस Wedding Suit में आपको क्रीप का इनर फैब्रिक मिल रहा है।
Naixa Women's Straight Kurta with Pant and Dupatta Sets
दिन की शादी हो या फिर रात का कोई फंक्शन, हर समय पहनने के लिए एकदम बढ़िया रहने वाले इस कुर्ता पैंट सेट में आपको रेड कलर का डिजाइन मिल रहा है। इसका कुर्ता आपको स्ट्रेट फिट टाइप के साथ मिल रहा है। वहीं इसे डिजाइनर लुक देने के लिए इसका दुप्ट्टा आपको मल्टीकलर के साथ मिल रहा है। ये सिल्क विस्कोस के फैब्रिक के साथ तैयार किया गया है। इसको स्टाइल करने के लिए आप सिल्वर और व्हाइट कलर के झुमके भी पहन सकती हैं, संग में आप फुटवियर के लिए या तो फ्लैट्स या फिर हील्स का चयन कर सकती हैं। ¾ साइज की आस्तीन के साथ आने वाले सूट सेट में वी नेक डिजाइन दिया गया है। ये आपको काफ लेंथ के साथ मिल रहा है। इसमें मल्टीपल साइज के साथ कुर्ते पर कढ़ाई का काम दिया गया है। साथ ही इसका दुपट्टा प्रिंटेड पैटर्न में आता है।
इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए स्टाइल स्ट्रीट पर जा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- रिसेप्शन के लिए किस तरह का वेडिंग सूट सही रहेगा?+रिसेप्शन के लिए आप डिजाइनर या इंडो-वेस्टर्न सूट चुन सकती हैं।
- शादी में सूट के साथ कौन सी एक्सेसरीज अच्छी लगेंगी?+सूट के साथ आप झुमके, नेकलेस और स्टाइलिश फुटवियर पहन सकती हैं।
- शादी के सूट के लिए कौन सा फैब्रिक बेहतर है?+शादी के सूट के लिए सिल्क, क्रेप या जॉर्जेट जैसे फैब्रिक बेहतर होते हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads