रनिंग शूज गर्मी के मौसम में पैरों के लिए सबसे जरूरी साबित हो सकते हैं, जो आराम और स्टाइल दोनों एक साथ दे सकते हैं। रबर के आउट सोल के साथ आने वाले रनिंग शूज वजन और डिज़ाइन काफी हल्का होता है और मेश मटेरियल से बने होने के कारण ये जूते काफी हवादार भी रहते हैं। पुरुषों को इन शूज में रनिंग करते समय अच्छी ग्रिप और कुशनिंग मिलती है, जिससे पैरों को आराम रहता है। ऐसे ही अमेजन पर टॉप रेटेड ब्रांडस के जिनमें Reebok, Campus, Puma और Adidas के 5 रनिंग शूज के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। इन स्टाइल स्ट्रीट के जूतों को आप स्पोर्टस एक्टिविटी से लेकर डेली वियर में आसानी से कर सकते हैं।
अपने पैर के लिए सही रनिंग शूज कैसे चुनें?
दौड़ना सभी के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है साथ में ये आपको मानसिक शांति भी प्रदान करता है। लेकिन रनिंग के लिए सबसे जरुरी शूज होते है, जो ना सिर्फ आपको आराम देते है बल्कि गलती से लगने वाली चोटों से भी सुरक्षित रखते हैं।
- सबसे पहले अपने आर्क को पहचाना जरुरी होता है। अगर आपके पैर का आर्क मीडियम साइज का है, तो दौड़ने वालों को न्यूट्रल या स्टेबिलिटी शूज बेहतरीन रहते हैं।
- दूसरा, आपके पैर दौड़ने पर जमीन पर कैसे पड़ते हैं। इसमे तीन तरह के Pronation होते हैं, जिनमें से आप अपने पैर के हिसाब से चुन सकते हैं। इसमें न्यूट्रल, ओवर, अंडरप्रोनेशन शामिल हैं।
- तीसरा, आपको किस सतह पर दौड़ना है उनके लिए अलग-अलग तरह के शूज होते हैं। सड़क, ट्रेल और मिट्टी मे दौड़ने के लिए अलग प्रकार के शूज होते हैं।