क्या आप अपने बच्चों के लिए शैक्षिक खिलौने देख रहे हैं? तो यहां 2-5 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए ऐसे खिलौने मिल जाएंगे। छोटे बच्चों की दुनिया खेल-खिलौनों से भरी होती हैं लेकिन यह माता-पिता पर निर्भर करता है कि वो बच्चों के हाथों में कैसे खिलौने दें। दरअसल, साधारण खिलौनों की तुलना में शैक्षिक खिलौने बच्चों के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये उनकी सोचने-समझने की शक्ति देते के साथ याददाश्त को भी बेहतर बना सकते हैं। इन Educational Toys के साथ बच्चों का दिमागी, शारीरिक और कल्पनिक रूप से विकास होता है। इनकी मदद से वर्णमाला, नंबर, आकार और रंग जैसी चीजों के बारे में बच्चें अच्छे से जान पाते हैं। इनके साथ बच्चे खेल-खेल में कब पढ़ जाएंगे आपको पता ही नहीं चलेगा। ऐसे में बढ़ते हुए बच्चों के लिए यहां दिए गए खिलौने उपयुक्त हो सकते हैं।
बच्चों के लिए शैक्षिक खिलौना के प्रकार और फायदे क्या होंगे?
क्या आपको पता है कि मार्केट में कई प्रकार के शैक्षिक सुविधा वाले खिलौने मिलते हैं? जिनमें से बच्चें की उम्र और सीखने की क्षमता पर ध्यान देते हैं सही का चयन किया जा सकता है। इन खेलों में पजल, म्यूिजक इंस्ट्रूमेंट जैसा कुछ गेम, बिल्डिंग ब्लॉक, बोर्ड गेम, लैपटॉप टॉय, ड्रॉइंग बोर्ड्स, आर्ट किट्स, फ्लैशकार्ड, अबेकस, माइंड गेम, मैचिंग पजल, मेमोरी और मैग्नेटिक आदि तरह के कई गेम्स बच्चों के लिए मिल सकते हैं। इनके फायदों की बात की जाए तो ये बच्चों के दिमागी और कल्पनिक शक्ति को तेज करता है। जो आजकल छोटे-छोटे बच्चें भी फोन-टीवी देखने लग गए हैं वो भी इन हानिकारक उपकरणों से दूर रहेंगे। साधारण खेल और उपकरण के बजाए अगर शैक्षिक खेलों को प्राथमिकता दी जाए तो बच्चों को खेल-खेल में ज्ञान मिल जाती है। उनका रचनात्मक और सामाजिक विपास भी हो सकता है।