55 इंच TV के लिए देखें ट्रेंडी Wooden Cabinet डिजाइन

साधारण लिविंग रूम की सजावट में भी लग जाएंगे चार-चांद! यहां आपको अपने 55 Inch TV के लिए शानदार डिजाइन वाले और मजबूत लकड़ी से बने कैबिनेट के 5 बढ़िया विकल्प मिल जाएंगे।
55 इंच टीवी के लिए वुडन कैबिनेट
55 इंच टीवी के लिए वुडन कैबिनेट

अगर आपके लिविंग रूम में 55 इंच स्क्रीन साइज का टीवी है तो यहां दी गई वुडन कैबिनेट के अलावा किसी अन्य सजावट की चीज की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ये कैबिनेट मजबूत लकड़ी की होती है जिसकी वजह से ज्यादा भार संभाल सकती हैं और टिकाऊ रहती हैं। ये 2 इन 1 हैं क्योंकि ये सजावट को बेहतर बना सकती हैं। वहीं, अपनी दराज, अलमारी और किताबों की शेल्फ के माध्यम से छोटा-मोटा सामान रखने की जरूरत को भी पूरा कर सकती हैं। जिस रूम में टीवी लगा होता है वहां अक्सर रिमोट-अखबार जैसी चीजें इधर-उधर फैली रहती हैं ऐसे में ये Wooden Cabinet सामान ऑर्गेनाइज (आयोजित) करके भी रखने के लिए उपयोगी हो सकते हैं। इनके ऊपर सेट-अप बॉक्स, साउंडबार और स्पीकर आदि उपकरण रखने की जगह भी मिल जाएगी। साथ ही फोटोफ्रेम, शो पीस और बुक्स के साथ इन्हें सजाया भी जा सकती है। यहीं कारण हैं जिस वजह से टीवी कैबिनेट सभी के हाउसहोल्ड फर्निशिंग का अहम हिस्सा बन गए हैं।

55 इंच टीवी के लिए वुडन कैबिनेट कितने प्रकार के मिल सकते हैं?

टीवी को लगाने के लिए साधारण रैक इस्तेमाल करने की बजाए आप अपने लिविंग रूम के लिए वुडन कैबिनेट के प्रकार देख सकते हैं -

  • ओपिन: इनमें अलमारी नहीं होती हैं क्योंकि ओपन कैबिनेट उन्हें ही कहा जाता है जिसमें कोई दरवाजा नहीं होता है। इनमें शेल्फ भी खुली हुई होती हैं जिस पर रखा सब कुछ दिखता रहता है। 
  • क्लोज: ये ओपन कैबिनेट के विपरीत हुए जिनमें दरवाजे वाली छोटी अलमारी और बंद शेल्फ मिल जाते हैं। 
  • वॉल माउंट: जो कैबिनेट दीवार पर लगती हैं उन्हें वॉल माउंट कहा जाता है। भारतीय घरों में दीवार पर लगने वाली चीजें पसंद की जाती हैं क्योंकि ये जमीन से जुड़ी हुई नहीं होती हैं। हवा में होने की वजह से कैबिनेट के नीचे कचरा नहीं जमेगा और सफाई करना भी आसान रहेगा। 
  • फ्रीस्टैंडिंग: इन्हें फ्लोर माउंट भी कहा जा सकता है क्योंकि ये सीधा जमीन से जुड़ी हुई होती हैं। 
  • कॉर्नर यूनिट: छोटे साइज वाले घरों के लिए ये कैबिनेट डिजाइन उपयुक्त हो सकती है। दरअसल, ये कमरों के कोनों में फिट हो जाती हैं और ज्यादा जगह भी नहीं घेरती हैं।

Top Five Products

  • BLUEWUD Blesky Miltra TV Unit

    यह टीवी कैबिनेट एक तरह का कॉम्बो है। दरअसल, यह टीवी यूनिट होने के साथ बुक शेल्फ का काम भी करता है। इसके साइड वाले शेल्फ में बुक्स रखी जा सकती हैं जो कि सजावट के लिए भी उपयुक्त हो सकती हैं। यह ब्राउन मेपल रंग में मिल रही है जो कि हल्के और गहरे रंग के इंटीरियर के साथ जच सकतीहै। लिविंग रूम को आकर्षक बनाना है, तो यह 55 इंच टीवी के लिए ट्रेंडी लकड़ी का कैबिनेट अच्छा विकल्प हो सकती है। इसका जो दीवार पर लगने वाला हिस्सा है उसे आप अपने हिसाब और पसंद की डिजाइन में सेट कर सकते हैं। अखबार या फिर टीवी से जुड़ी चीजों को आप इसके 3 बड़े कम्पार्टमेंट में रख सकते हैं जो कि नीचे की तरफ हैंडल की मदद से आसानी से खुल जाएगा। इसमें ऊपर की तरफ पतली रैक दी है जिस पर सेटअप बॉक्स या स्पीकर रखा जा सकता है। यह दीवार पर लगेगा तो कमरे में ज्यादा जगह नहीं घेरेगा। 

    01
  • Nilkamal Aroy Low Height TV Wall Unit

    मॉर्डन डिजाइन वाली यह टीवी यूनिट है जिसमें अपने 55 इंच स्क्रीन साइज तक के टीवी को फिट किया जा सकता है। यह रेक्टेंगुलर आकार की है जिसका माप 39.8D x 157.5W x 124H सेंटीमीटर है। इसके साथ 1 साल की वारंटी भी मिल रही है तो कुछ दिक्कत आने पर ब्रांड ने संपर्क किया जा सकता है ऐसा ब्रांड ने बताया है। यह इंजीनियर्ड लकड़ी से तैयार की गई है जिसकी वजह से इस पर 30 किलोग्राम तक का भार रखा जा सकता है। यह फ्लोरमाउंट या फ्रीस्टैंडिंग प्रकार की वुडन कैबिनेट है जो कि सीधा जमीन पर रखी जाएगी। इसमें 3 कम्पार्टमेंट दिए गए हैं और दो शेल्फ दी हैं, तो आप शेल्फ को किसी भी कम्पार्टमेंट में फिट कर सकते हैं। कमरे को सुंदर दिखाने के साथ यह आपको सामान रखने के लिए जगह भी प्रदान करता है। 

    02
  • ABOUT SPACE TV Stand

    रेक्टेंगुलर शेप में मिल रही यह कैबिनेट छोटे कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें खुले हुए शेल्फ मिलते हैं जिसमें रखा सामान दिखता रहता है। इन शेल्फ में आप अखबार-किताबों से लेकर सजावट की चीजें भी रख सकते हैं। इस कैबिनेट के सभी कम्पार्टमेंट को 15 सेंटीमीटर की दूरी के साथ डिजाइन किया गया है। अगर अपने 55 इंच टीवी के लिए किफायती लकड़ी का टीवी कैबिनेट देख रहे हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह वॉलनट फिनिश में आ रहा कैबिनेट कमरे में ज्यादा जगह नहीं घेरता है। इस पर 5 किलोग्राम वजन तक का भार रखा जा सकता है। यह घर से लेकर होम ऑफिस में भी इस्तेमाल की जा सकती है। यह जमीन पर रखी जाती है और इसे आप जरूरत पड़ने पर इधर-उधर खिसका सकते हैं। खिसकाते वक्त जमीन पर खरोंच ना लगे उसके लिए इसमें पैडेड सुरक्षा मिलती है।

    03
  • BLUEWUD Rowlet Large TV Cabinet

    सजावट को अच्छा बनाने के साथ थोड़ा-बहुत सामान रखने के लिए यह लकड़ी की कैबिनेट आपको 2 अलामी देती है। यह वेंज और सफेद रंग की है जो कि हर इंटीरियर के साथ अच्छी लग सकती है। टीवी के कई तार निकले होते हैं जो कि कैबिनेट के लुक को खराब कर सकते हैं। ऐसे में इन तारों को छिपाने के लिए एक छेद दिया गया है। 55 इंच टीवी के लिए यह सबसे अच्छा लकड़ी का कैबिनेट डिजाइन हो सकता है क्योंकि इस पर खरोंच ना लगे उसके लिए यह कई लेयर के साथ डिजाइन की जाती है। इसके टैबलटॉप पर भी जगह मिल जाती है जिस पर आप सेटअप बॉक्स, स्पीकर और साउंडबार रख सकते हैं। इसे जमीन पर रखा जाता है और यह 120 किलोग्राम तक का भार संभाल सकता है।

    04
  • Anikaa Tyson Wall Mount TV Unit

    55 इंच स्क्रीन साइज टीवी के लिए यह वुडन कैबिनेट अलग-अलग रंग में मिल जाएगी जिसे अपनी पसंद या कमरे की रंगत के हिसाब से चुना जा सकता है। यह एक वॉलमाउंट कैबिनेट है जो कि कमरे को आकर्षक दिखाने के साथ-साथ कमरे में जगह भी नहीं घेरेगा। यह मजबूत इंजीनियर्ड लकड़ी से बना है जो कि टिकाऊ विकल्प हो सकता है। इस पर कुल 10 किलोग्राम तक का भार रखा जा सकता है। यह कुल 8 खुली हुई शेल्फ के साथ डिजाइन की गई है जिन पर आप फोटोफ्रेम, पौधे और बुक्स जैसा सामान भी रख सकते हैं। यह मैट फिनिश वाला कैबिनेट है। ऊपर की तरफ भी इसमें एक फ्लैट टॉप मिल रहा है जिस पर शो पीस या बुक्स रखी जा सकती हैं। इसमें 55 इंच तक के टीवी के साथ उसका सेट अप बॉक्स और उससे जुड़ा हुआ बाहरी स्पीकर भी रखा जा सकता है।

    05

लकड़ी के कैबिनेट के साथ कमरे को सजाने के टिप्स

अगर आप अपने 55 इंच स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी के लिए नई वुडन कैबिनेट लेने वाले हैं तो साधारण डिजाइन नहीं बल्कि कुछ आकर्षक डिजाइन वाले कैबिनेट का चयन किया जा सकता है। आपका लिविंग रूम या कोई अन्य कमरा जिसमें आप कैबिनेट लगवा रहे हैं उसके इंटीरियर और पेंट वगरह के आधार पर ही क्रीम, ब्राउन, व्हाइट या वॉलनट आदि फिनिश की कैबिनेट लेनी चाहिए। वहीं अगर  TV के लिए Unit Design को सजाने के तरीकों की बात करें, तो आप इन्हें बच्चों या अपनी ट्रॉफी, फोटोफ्रेम, शो पीस, छोटा पौधा, बुक्स, फूल गुलदस्ते, सुंदर टैबल क्लॉक और LED लैंप जैसी चीजों की मदद से सजा सकते हैं। इसके अलावा आप कैबिनेट के बराबर में बड़े प्लांट्स या फ्लोर लैंप भी रख सकते हैं। अगर लाइटिंग लगाना पसंद है तो झालर वाली लाइट को भी लगा सकते हैं। आजल तो लाइट के नाम इतने सुंदर और आकर्षक आइडिया वाले शो पीस और कई तरह की लाइट्स मिल जाती हैं, तो मार्केट में या ऑनलाइन आप ऐसा कुछ भी सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या लकड़ी की टीवी कैबिनेट ट्रेंड में हैं?
    +
    जी हां, लकड़ी की टीवी कैबिनेट आज भी ट्रेंड में हैं। हो भी क्यों ना, ये 2 इन 1 होती हैं जिनमें थोड़ा बहुत सामान भी रखा जा सकता है और ये कमरे की सजावट में भी जान डाल सकती हैं।
  • टीवी को लकड़ी की कैबिनेट में लगाने के क्या फायदे होते हैं?
    +
    टीवी के लिए वुडन कैबिनेट लगाने के कुछ फायदे हो सकते हैं, जैसे इनके साथ ज्यादा रखरखाव करने की आवश्यकता नहीं होती है और ये आसानी से साफ की जा सकती हैं। वहीं, अगर घर में बच्चें हो तो आपके घर के लिए ये सबसे बढ़िया विकल्प हो सकती हैं। लकड़ी से बनने की वजह से ये टिकाऊ और मजबूत हो सकती हैं और लंबे समय तक खराब नहीं होंगी।
  • क्या सभी वडुन कैबिनेट को बनाने की आवश्यकता पड़ती है?
    +
    जरूरी नहीं हैं, दरअसल, यह हर ब्रांड पर निर्भर करता है कि वो आपको कैसा कैबिनेट दे रहा है। मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगह आपको बनी बनाई या फिर थोड़ा बहुत इकट्ठा (असेंबल) करने वाली वुडन कैबिनेट मिल सकती हैं।