बजट में भी स्टाइल! ₹1000 से कम के इन पर्दों से सजाएं अपने सपनों का आशियाना

अगर आप ₹1000 के अंदर स्टाइलिश पर्दे तलाश रहे हैं, तो अमेजन पर ढेरों विकल्प उपलब्ध हैं। इन्हीं में से कुछ मैंने आपके लिए चुनें है, जो आपके घर को नया और आकर्षक लुक देने का काम करेंगे। इन्हें आप कमरे की थीम और सजावट के हिसाब से चुन सकते हैं।
घर के लिए 1 हजार के अंदर आने वाले स्टाइलिश पर्दे
घर के लिए 1 हजार के अंदर आने वाले स्टाइलिश पर्दे

मुझे घर को सजाना तो काफी पसंद है, लेकिन इसके लिए बजट में रहना भी मेरी प्राथमिकता रहती है। यही वजह है, कि मैं खुद के लिए अक्सर ऐसी चीजें ढूंढती रहती हूं, जो घर बजट में ही घर को सुंदर दिखाएं। इसी तलाश में मुझे अमेजन पर कुछ ऐसे खूबसूरत पर्दे मिले, जो एक हजार रूपए के अंदर आते हैं। ये स्टाइलिश पर्दे घर को नया और आकर्षक बना सकते हैं।

इतना ही नहीं, अलग-अलग फैब्रिक, लंबाई, रंग, प्रिंट, पैटर्न में आने की वजह से कमरे के हिसाब से सही विकल्प चुनने की भी आजादी मिलती है। इन पर्दों के साथ आप अपने लिविंग एरिया से लेकर बेडरूम, किड्स रूम, या फिर गेस्ट रूम जैसे अलग-अलग कमरों को सजा सकते हैं। वहीं, ये खिड़की और दरवाजों दोनों के लिए आते हैं। ऐसे में आपको जहां भी पर्दे लगाने हैं, इन स्टाइलिश विकल्पों को देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • NACIA Tissue Net Embroidery Sheer Curtains 7 Feet Set of 2

    घर के लिविंग स्पेस या फिर बेडरूम में एक रॉयल टच जोड़ने के लिए ये एंब्राइडरी वर्क वाले पर्दे बेहद खूबसूरत रहेंगे। अगर कमरे की थीम लाइट है और उसी से मैच करने वाले डोर कर्टेन लगाने हैं, तो आप इन्हें चुन सकते हैं। इनके शीर मटेरियल से कमरे में आने वाली हल्की-हल्की रोशनी शांत एहसास देती है। वहीं, फ्लोरल डिजाइन किसी का भी ध्यान इनकी तरफ खींच सकती है। ये स्टाइलिश पर्दे घर को एक पुराने जमाने वाली वाइब देने के लिए भी अच्छे हैं। वहीं, इनका हल्का रंग आपके कमरे को किसी महंगे होटल जैसा लुक देगा।

    स्पेसफिकेशन्स

    • ब्रांड- NACIA
    • रंग- क्रीम लीफ
    • मटेरियल- पॉलिएस्टर
    • पैटर्न- फ्लोरल
    • पारदर्शिता- सेमी शीर
    01
  • Urban Space Bohemian Curtains for Window

    अगर आपको खिड़की से कमरे में तेज चमक को रोकना है, लेकिन हल्की रोशनी भी चाहिए तो इन पर्दों को वहां लगा सकते हैं। ये सूरज की रोशनी को पूरी तरह से नहीं रोकते हैं, जिससे कमरे में हल्का उजाला बना रहता है। इनका एक्वा सेज ग्रीन कलर क्रीम, बेज, व्हाइट या फिर हल्के गोल्डन थीम वाले कमरों के साथ काफी खूबसूरती से मैच होता है। वहीं, जो लोग सालों से प्लेन पर्दे लगाकर बोर हो चुके हैं, उनके कमरों को इन विंडो कर्टेन का लेस वर्क एक नया एहसास देगा। हर वक्त पर्दों से ढकी खिड़की अच्छी नहीं लगती, तो आप आराम से इनके साथ मिलने वाली डोरी के जरिए इन्हें बांध सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Urban Space
    • मटेरियल- कॉटन
    • पारदर्शिता- लाइट फिल्टरिंग इंच
    • स्टाइल- रेट्रो
    • पैटर्न- सॉलिड
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • THE LINEN COMPANY Cotton Linen Sheer Solid Door Curtain

    अक्सर भारी-भरकम पर्दों को धुलना और साफ करना मुश्किल होता है। मेरे लिए तो ये काम किसी ज़ंग से कम नहीं। ऐसे में मुझे ये पर्दे अपने हल्के कॉटन लिनन मटेरियल की वजह से काफी पसंद आए। इन्हें आप ग्रे, व्हाइट, ब्राउन या फिर बेज थीम वाले कमरों और दरवाजों के साथ मैच कर सकते हैं। बजट में आने के बाद भी अपने फैब्रिक की वजह से ये Curtains For Home देखने में काफी लग्जरी लगते हैं। जिन्हें सिंपल और एलिगेंट होम डेकोरेशन पसंद है, उन्हें ये सॉलिड पैटर्न वाले कॉटन पर्दे जरूर पसंद आएंगें। ये खास तौर पर बेडरूम और डाइनिंग एरिया के लिए अच्छे रहेंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- THE LINEN COMPANY
    • कलर- एवोकाडो ग्रीन
    • मटेरियल- कॉटन लिनन
    • पारदर्शिता- शीर
    • थीम- सॉलिड
    03
  • Heavy Velvet Fabric Luxury Looks Room Darkening Floral Designer Curtains

    बेडरूम या फिर लिविंग रूम को पूरे शादी अंदाज में सजाने के लिए आपको ये डिजाइनर पर्दे जरूर देखने चाहिए। इनका रख-रखाव थोड़ा मुश्किल रहता है, मगर आपके घर की खूबसूरती को ये कई गुना तक बढ़ा सकते हैं। लग्जरी वेलवेट फैब्रिक पर किया गया फ्लोरल फॉइल प्रिंट पुराने जमाने की याद दिलाता है। अगर आपके किसी कमरे में बड़ी खिड़की है, तो ये पर्दे वहां पर काफी सुंदर दिखेंगे। रंग हल्का होने की वजह से लाइट और डार्क दोनों थीम के साथ मैच कर सकते हैं। इन वेलवेट कर्टेन को आप घर के गेस्ट रूम में लगा सकते हैं, जो मेहमानों के लिए एक वेलकमिंग माहौल तैयार करेंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Panipat Textile Curtain
    • कलर- क्रीम
    • मटेरियल- वेलवेट
    • पारदर्शिता- 0.2 इंच
    • पैटर्न- फ्लोरल
    04
  • HOMEMONDE sheer Faux Linen Curtains with Rod Pocket

    आकर्षक फ्लोरल प्रिंट वाले ये पर्दे गर्मियों और मानसून सीजन में घर को परफेक्ट वाइब देने के लिए काफी अच्छे हैं। हल्के फैब्रिक के साथ प्रिंट का तालमेल खूबसूरती को निखारता है और कमरे के एक तरोताजा एहसास देता है। बच्चों के कमरे से लेकर बालकनी की खिड़की या फिर किचन एरिया में भी ये पर्दे लगाए जा सकते हैं। ये लिनन पर्दे उन लोगों के लिए अच्छे हैं, जिन्हें घर को सजाना तो पसंद है मगर ज्यादा देखभाल नहीं हो पाती है। अगर आपके कमरे की थीम सफेद, हल्की गुलाबी, क्रीम या फिर पीले रंग की है, तो इन पर्दों को आप आराम से वहां लग सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HOMEMONDE
    • कलर- पिंक फ्लोरल
    • मटेरियल- कॉटन
    • पारदर्शिता- शीर
    • स्टाइल- 2 का पैक
    05

नोट: सूची में शामिल किए गए स्टाइलिश कर्टेन्स की MRP एक हजार से ज्यादा है। मगर, वर्तमान में ये सभी अमेजन पर इस कीमत के अंदर मौजूद हैं। ऐसे में भविष्य में इनकी कीमतों में होने वाले बदलाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। पाठकों को सही कीमत अमेजन पर देखने की सलाह दी जाती है।

जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 1000 रुपये से कम में अच्छी गुणवत्ता वाले पर्दे मिल सकते हैं?
    +
    हां, बिल्कुल! कई ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर 1000 रुपये से कम में अच्छे गुणवत्ता वाले कॉटन, पॉलिएस्टर और शीयर फैब्रिक में स्टाइलिश पर्दे पेश करते हैं। आपको बस सही जगह देखने और ग्राहक समीक्षाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • पर्दे खरीदते समय कौन सा फैब्रिक सबसे अच्छा होता है?
    +
    यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। कॉटन पर्दे हवादार और साफ करने में आसान होते हैं, पॉलिएस्टर टिकाऊ और सिकुड़ते नहीं, जबकि शीयर पर्दे रोशनी को फिल्टर करते हैं। 1000 रुपये के बजट में कॉटन और पॉलिएस्टर सबसे आम और अच्छे विकल्प हैं।
  • छोटे कमरों के लिए कौन से पर्दे सबसे अच्छे होते हैं?
    +
    छोटे कमरों के लिए हल्के रंग और साधारण पैटर्न वाले शीयर या हल्के कॉटन के पर्दे सबसे अच्छे होते हैं। ये कमरे को बड़ा और हवादार दिखाते हैं। फ्लोर-लेंथ पर्दे भी कमरे को लंबा दिखाने में मदद करते हैं।
  • क्या सस्ते पर्दे धोने के बाद सिकुड़ जाते हैं?
    +
    उच्च गुणवत्ता वाले पॉलिस्टर या मिक्स फैब्रिक के पर्दे आमतौर पर सिकुड़ते नहीं हैं। खरीदने से पहले वॉशिंग इंस्ट्रक्शन्स जरूर देखें। हर पर्दे को उसके फैब्रिक के हिसाब से सही देखभाल और धुलाई की जरूरत होती है।
  • किफायती पर्दों की देखभाल कैसे करें ताकि वे लंबे समय तक चलें?
    +
    अधिकांश किफायती पर्दे मशीन वॉश योग्य होते हैं। उन्हें ठंडे पानी में धोएं और हल्के डिटर्जेंट का उपयोग करें। सीधे धूप में सुखाने से बचें और कम गर्मी पर इस्त्री करें। नियमित धूल झाड़ना भी उन्हें साफ रखने में मदद करता है।