क्या आपको विंटेज स्टाइल बहुत पसंद है? अगर आपने अपने घर को ज्यादातर इसी तरह के सामान से सजाया हुआ है लेकिन आप इस तरह की Wall Clock अभी तक नहीं ले पाए तो क्लासिक और विंटेज लुक वाली हैंडक्राफ्टेड घड़ियों का चयन कर सकते हैं। दीवार पर टांगी जाने वाली ये खूबसूरत क्लॉक आपके आशियाने में चार-चांद लगाने का काम कर सकती हैं। घर के बैठक वाले कमरे और गेस्ट रूम से लेकर ऑफिस या दुकान पर इस तरह की घड़ियों को टांगा जा सकता है। ये ना सिर्फ आपके लिविंग स्पेस के लुक को बेहतर बनाएंगी, बल्कि मेहमानों का ध्यान भी अपनी ओर खीचेंगी, जिसके बाद वे भी आपकी पसंद की तारीफ करते नहीं थकेंगे।
जागरण स्मार्टचॉइस पर पाएं ऐसी और जानकारी।
