होम डेकोर के लिए चुनें फ्लोटिंग फ्लावर वाले ये Urli Bowls, जो देंगे घर को शाही लुक!

आजकल दिवाली में घर की सजावट के लिए फ्लोटिंग फ्लावर उरली बाउल्स काफी पसंद किए जाते हैं। पीतल और मेटल के बने इन Urli Bowls में जब पानी भरकर ताजे गेंदे और गुलाब के फूल व फ्लोटिंग दीये सजाएं जाते हैं, तो घर का माहौल तुरंत रॉयल बन जाता है।
होम डेकोर के लिए फ्लोटिंग फ्लावर उरली बाउल्स
होम डेकोर के लिए फ्लोटिंग फ्लावर उरली बाउल्स

उरली ना केवल घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाती है, बल्कि वास्तु के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता और शांति भी लाती है। दिवाली, पूजा-पाठ या किसी भी खास मौके पर यह Home Decor का सबसे पसंदीदा विकल्प माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर की सजावट के लिए एक आकर्षक व खूबसूरत डिजाइन वाला उरली बाउल तलाश रहे हैं, तो अमेजन पर इसके ढेरों विकल्प उपलब्ध हैं। आप अपने लिविंग रूम के सेंटर टेबल, मुख्य द्वार या मंदिर के कोने के हिसाब से सही आकार और मटेरियल की उरली का चुनाव कर सकते हैं। वहीं इन्हें ताजे फूलों की भीनी-भीनी खुशबू और पानी में तैरते दीयों की जगमगाहट से सजाकर आपने घर को हमेशा तरोताजा और स्वागत योग्य बना सकते है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Brass Ethnic Ganesha on Jhula Design Urli Bowl

दिवाली पूजन और उत्सव के पावन अवसर पर घर को सजाने के लिए भगवान गणेश के डिजाइन वाला यह उरली एक बहुत शाही विकल्प है। इस पर बारीक पीतल की नक्काशी और मोर के जोड़ों वाले सुंदर मेहराबदार झूले पर श्री गणेश विराजमान हैं। नीचे दिए गए उरली बाउल में पानी भरकर तैरते हुए टी-लाइट कैंडल्स और गुलाब की पंखुड़ियां इस पूरे शोपीस को एक बेहद आकर्षक रूप देती हैं।

कैसे करें डेकोर?

  • इस गणेश उरली को अपने पूजा स्थान के ठीक बगल में या प्रवेश द्वार के कंसोल टेबल पर रखें और बाउल में ताजे गुलाब व गेंदे के फूल डालकर टी-लाइट दीये जलाएं।
  • दिवाली पर मुख्य द्वार के पास फूलों की रंगोली बनाकर उसके बिल्कुल बीचों-बीच इस उरली को स्थापित करें, जिससे आपकी रंगोली को एक रॉयल और डिवाइन लुक मिलेगा।
01

TIED RIBBONS Set of 3 Urli Bowl Set for Home Dcor

दिवाली के दिन पूरे घर को रोशनी और ताजे फूलों से जगमगाने के लिए यह 3 उरली बाउल का सेट बहुत ही उपयोगी और आकर्षक विकल्प रहेगा। ब्रास फिनिश वाले इन तीनों उरली बाउल्स के चारों ओर दीयों के सांचे बने हुए हैं। जब इनके आसपास बने दीयों में तेल या टी-लाइट जलती है और बीच के बाउल में गेंदे व गुलाब की पंखुड़ियां पानी पर तैरती हैं, तो यह पूरे कमरे को दीवाली की मनमोहक रोशनी से भर देता है। तीन अलग-अलग साइज में होने के कारण यह एक साथ बहुत भव्य दिखता है।

कैसे करें डेकोर?

  • इन तीनों उरली बाउल्स को अपने घर के हॉल या बालकनी के फर्श पर घटते-बढ़ते साइज के क्रम में सजाएं और सभी दीयों को जलाएं।
  • सबसे बड़े बाउल में ताजी गेंदे की पत्तियां और छोटे बाउल में सफेद बेला व चमेली के फूल डालकर ड्राइंग रूम की सेंटर टेबल पर रखें।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

BEHOMA Classic Golden Metal Chitai Design Urli

अगर आप अपनी दिवाली डेकोरेशन को एक क्लासिक, सिंपल और एलीगेंट एथनिक लुक देना चाहते हैं, तो चिताई वर्क वाली यह ब्रास फिनिश उरली एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। इस उरली के बाहरी हिस्से पर बहुत ही बारीक और सुंदर नक्काशी की गई है। इसमें पानी भरकर जब आप ताजे सफेद फूल और तैरती हुई कैंडल्स जलाते हैं, तो पानी में दीयों का प्रतिबिंब और पीतल की सुनहरी चमक दिवाली की शाम को एक सुकून भरा और राजसी एहसास देगी।

कैसे करें डेकोर?

  • दिवाली पार्टी के समय अपनी डाइनिंग टेबल या कॉकटेल टेबल के बीचों-बीच इस उरली को रखें, जिसमें सुगंधित फ्लोटिंग कैंडल्स और बेला के फूल पानी में तैर रहे हों।
  • इसे अपने घर के उस कोने में रखें जहां ऊपर पीतल की पारंपरिक घंटियां टंगी हों, जिससे एक मंदिर जैसा माहौल बन जाएगा।
03

Ascension Peacock Diya Shape Decorative Urli Bowl for Home Decor

दिवाली के पावन पर्व पर मोर का डिजाइन हमेशा से शुभता और सुंदरता का प्रतीक माना गया है। इस 7 इंच की उरली में दो खूबसूरत मोर के जोड़ों की नक्काशी है, जिन पर मिरर का काम किया गया है। उरली के चारों तरफ 5 दीयों के सांचे अटैच हैं और बीच में फूलों के लिए एक बाउल है। जब उरली के पांचों दीये जलते हैं और मोरों के पंखों पर लगी कांच की पत्तियां रोशनी को रिफ्लेक्ट करती हैं, तो यह एक अद्भुत और आकर्षक दृश्य पेश करता है।

कैसे करें डेकोर?

  • इस मोर उरली को अपनी बालकनी की रेलिंग, खिड़की के कोने या सीढ़ियों के पास रखें, जिससे बाहर से आने वाले मेहमानों का ध्यान तुरंत इस पर जाएगा।
  • इसके इर्द-गिर्द लाल और पीले फूलों की पंखुड़ियों से एक छोटा चक्र बनाएं और बीच में इस जलते हुए मोर उरली को रखें।
04

Pichwai Art Kamadhenu Urli Bowl with Elephant Base

यह पिच्छवई आर्ट उरली आपकी दिवाली डेकोरेशन में चार चांद लगा देगी। इस उरली का बेस तीन खूबसूरत हाथियों की मूर्तियों पर टिका हुआ है और इसके अंदर काज-कारीगरी से कमल के फूलों के बीच पूज्य कामधेनु गाय की पारंपरिक पिच्छवई पेंटिंग उकेरी गई है। ब्रास फिनिश बॉडर और जीवंत रंगों का यह कॉम्बिनेशन दिवाली पर आपके घर को एक आर्ट गैलरी जैसा रॉयल लुक देगा।

कैसे करें डेकोर?

  • घर में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार के सामने वाली कंसोल टेबल पर इसे रखें, इसके अंदर थोड़ा साफ पानी डालें और किनारों पर कुछ पंखुड़ियां रखें ताकि अंदर की पिच्छवई आर्ट साफ दिखाई दे।
  • दिवाली पूजन के समय लक्ष्मी-गणेश जी की चौकी के ठीक आगे इसे रखें और आसपास गेंदे की मालाएं लगाकर एक शानदार पारंपरिक बैकड्रॉप तैयार करें।
05

साज- सज्जा पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ सकते हैं। 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वास्तु के अनुसार घर में फ्लोटिंग फ्लावर उरली किस दिशा में रखनी चाहिए?
    +
    वास्तु शास्त्र के अनुसार जल से भरी उरली को घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व कोने में रखना सबसे शुभ माना जाता है। इसे मुख्य द्वार पर रखना भी बेहद सकारात्मक माना जाता है।
  • उरली में फ्लोटिंग फ्लावर्स कितने समय तक ताजे रहते हैं?
    +
    साफ और ठंडे पानी में रखे गए गेंदे, गुलाब या चमेली के फूल आमतौर पर 1 से 2 दिन तक आसानी से ताजे रहते हैं। हर 1-2 दिन में पानी और पुराने फूल बदलते रहें।
  • उरली बाउल बनाने के लिए कौन सा मटेरियल सबसे बेस्ट होता है?
    +
    टिकाऊ लुक के लिए पीतल सबसे अच्छा माना जाता है। मॉडर्न और रॉयल लुक के लिए सफेद मार्बल और बजट-फ्रेंडली विकल्प के लिए मेटल की उरली बढ़िया रहती है।
  • क्या मेटल उरली में पानी भरने से जंग या पेंट खराब होने का खतरा रहता है?
    +
    अच्छी क्वालिटी की मेटल उरली पर एंटी-रस्ट और वाटर-प्रूफ कोटिंग होती है। हालांकि, इस्तेमाल के बाद पानी निकालकर उरली को सूखे कपड़े से पोंछ देने से उसकी चमक सालों-साल बनी रहती है।
  • उरली को रोजमर्रा के होम डेकोर में कैसे स्टाइल करें?
    +
    अगर आपके पास ताजे फूल नहीं हैं, तो आप उरली में रंग-बिरंगे आर्टिफिशियल फूल, फ्लोटिंग टी-लाइट कैंडल्स, पॉटपुरी या रंगीन फ्लोटिंग स्टोन्स रखकर भी इसे सजा सकते हैं।